Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    Delhi NCR:शराब पीते वक्त हुयी वाद विवाद में युवक को पीट-पीट कर मार डाला


    We News 24 Hindi »नई दिल्ली 

    काजल कुमारी की रिपोर्ट

    #Delhi NCR News


    नई दिल्ली :  बाहरी दिल्ली के नरेला इलाके में शराब पीने के दौरान हुई कहासुनी में एक युवक ने एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर फरार आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। उसकी  निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है। मरने वाला और हमलावर आरोपी दोनों ही इलाके में मजदूरी करते थे। 

    ये भी पढ़े-ब्रेकिंग Unlock 3:नई गाइडलाइन जारी ,खुलेगा जिम स्कुल,कालेज,मेट्रो अभी भी बंद,रात का कर्फ्यू हटा


    पुलिस के मुताबिक मरने वाला रामबाबू (55) था, जबकि गिरफ्तार आरोपी का नाम अर्जुन है। दोनों अपने परिवारों के साथ कच्ची कालोनी में रहते थे और मजदूरी करते थे। सोमवार रात दोनों एक साथ शराब पी रहे थे। 


    जहां दोनों की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद गुस्से में अर्जुन से मकान बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाले औजार से उसपर ताबड़तोड़ हमला किया और मौके से  फरार हो गया। उधर जख्मी हालत में रामबाबू को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मंगलवार तड़के आरोपी को नरेला स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।

    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728