Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    महिला ने अश्लील हरकतें करने वाला थानेदार को दिखाई उसकी औकात ,वीडियो हुआ वायरल,थानेदार हुआ गिरफ्तार



    We News 24 Hindi » उत्तर प्रदेश /राज्य 

    देवरिया से अर्जुन गुप्ता की रिपोर्ट

    देवरिया:उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले में भटनी के पूर्व थानाध्यक्ष का एक शर्मनाक वीडियो सामने आया है। वीडियो 22 जून का बताया जा रहा है। दरअसल, एक महिला शिकायकर्ता थाने पहुंची थी। तभी इंस्पेक्टर भीष्मपाल सिंह यादव महिला के सामने अभद्र हरकत करने लगे। मामला सामने आने के बाद वीडियो की जांच की गई। इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। उसे गिरफ्तारी कर लिया गया है। एसपी ने गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम रखा था। 

    ये भी पढ़े-पूर्व सैनिकों द्वारा बरियारपुर कार्यालय में डॉक्टर्स डे का आयोजन किया गया

    22 जून का ये मामला, जमीनी विवाद में शिकायत करने पहुंची थी महिला
    पुलिस अधीक्षक श्रीपति मिश्रा ने बताया कि भटनी थाने में युवती की तहरीर पर आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि, 22 जून का जमीनी विवाद के मामले में पीड़िता अपनी मां के साथ प्रार्थना पत्र लेकर करीब 12 बजे दोपहर थाने पहुंची थी। जहां भटनी थानाध्यक्ष भीष्म पाल सिंह यादव अपने कार्यालय में बैठे थे। पीड़िता और उसकी मां ने प्रार्थना पत्र लेकर कार्यालय में प्रवेश किया और भूमि विवाद के संबंध में थानाध्यक्ष को अवगत कराया। इसके बाद थानाध्यक्ष ने पीड़िता और उसके मां को कुर्सी पर बैठने को कहा और पीड़ित के प्रार्थना पत्र को लेकर पढ़ने लगे। इसी दौरान थानाध्यक्ष पीड़िता से बात करते-करते अश्लील हरकतें करने लगे। 

    ये भी पढ़े-दिल्ली में टूटी कोरोना की रफ्तार बढ़ने के बजे घट रहा है ,अरविंद केजरीवाल

    महिला ने परिवार को दिखाया वीडियो
    जिसका वीडियो पीड़िता ने बनाकर अपने परिवार के अन्य सदस्यों को दिखाया। पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति के माध्यम से मोबाईल पर फॉरवर्ड कर दिया। जिसके बाद यह वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया में पर वायरल हो रहा है। 

    ये भी पढ़े-आचार्य ध्रुबाशा अस्पताल के उद्घाटन के साथ, सीतामढ़ी ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की



    22 जून को ही आरोपी इंस्पेक्टर सस्पेंड किया गया
    मामले में पुलिस कप्तान श्रीपति मिश्र ने बताया कि 22 जून को ही आरोपी थानाध्यक्ष को सस्पेंड कर दिया गया था। साथ ही उसके खिलाफ भटनी थाने में धारा 354 (क), 509, 166 के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना कराई जा रही है। आरोपी इंस्पेक्टर भीष्म पाल सिंह यादव की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार का इनाम घोषित किया है। 

    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728