Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    जमशेदपुर :कोरोना मरीज के अंतिम संस्कार का विरोध,पुलिस किया लाठीचार्ज



    We News 24 Hindi »झारखंड/राज्य 

    जमशेदपुर  से गोपाल कुमार की रिपोर्ट।


    जमशेदपुर : कोरोना के मरीज का अंतिम संस्कार करने को लेकर स्वर्णरेखा बर्निंग घाट में जमकर बवाल हुआ। स्थानीय लोग श्मशान घाट के अंदर घुस आए और विरोध करते हुए पथराव कर दिया ओर श्मशान के अंदर जमकर तोड़फोड़ की। पथराव मे एक महिला पुलिस घायल हो गयी जिसके बाद पुलिस ने लाठी चार्ज कर लोगों को खदेड़ा ।  

    ये भी पढ़े-भारतीय किसान संगठन ने गोपाल नेगी को हिमाचल की कमान सौंपी ,तीन राज्यों के अध्यक्षों की घोषणा

    हंगामा व विरोध कर रही 11 महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया। शव रविवार सुबह पांच बजे ही श्मशान घाट लाया गया जिसके बाद लोगों की भीड़ यहां एकत्रित हो गयी थी। मौके पर एसपी सिटी सुभाष चन्द्र जाट, एसडीओ चंदन कुमार, एडीएम लॉ एंड आर्डर नंदलाल प्रसाद मौजूद थे। लाठी चार्ज में एक महिला को चोट लगी है।  जिसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया है। 

    ये भी पढ़े-राजधानी दिल्ली में दुनिया का सबसे बड़ा COVID सेंटर का हुआ उद्घाटन


    इसी विरोध के बीच में ही शव को जलाया गया। किसी भी तकनीशियन के सहयोग नहीं करने के चलते शव जलाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। 


    विरोध क्यों : स्थानीय लोगों का कहना है कि कोरोना संक्रमित का शव जलाने से जो धुंआ निकलेगा उसमें कोरोना वायरस होगा जिससे कि बस्ती के लोग प्रभावित होंगे। जब शव सोनारी की है तो उसका अंतिम संस्कार स्वर्णरेखा बर्निंग घाट में क्यों किया जा रहा है।

    ये भी पढ़े-नेपाल में क्या होगा,ओली की कुर्सी बचेगी या जाएगी ,ओली-प्रचंड अपने रुख पर कायम




    एसडीओ चंदन कुमार ने कहा कि कुछ लोगों ने विरोध किया लेकिन लोगों को समझना होगा कि शव जलाने से कोरोना नहीं फैलता। स्थिति नियंत्रित कर ली गयी है। शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728