Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    Muzaffarpur News :कांटी के रतनपुरा में सब्जी किसानों के लिए सरकारी दर पर खुला सब्जी खरीद केंद्र



    We News 24 Hindi » बिहार/राज्य/मुजफ्फपुर

    नीरज कुमार की रिपोर्ट 

    #Muzaffarpur kanti News


    मुजफ्फरपुर: कांटी प्रखंड के माधोपुर दुर्लम उर्फ ढेवहां पंचायत के रतनपुरा में कांटी प्रखंड के सभी 21 पंचायतों एवं  कांटी नगर पंचायत क्षेत्र के सभी तरहों के सब्जी उत्पादन करने वाले किसानों के लिए सरकारी स्तर पर सब्जी खरीद केंद्र का शुभारंभ हुआ। 


    तिरहुत सब्जी प्रसंशकरन एवं विपणन सहकारी संघ के अध्यक्ष अमित कुमार शुक्ला, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी नयन प्रकाश, स्थानीय पैक्स अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह, सरपंच शोभा देवी ने संयुक्त रूप से सब्जी खरीद केंद्र का शुभारंभ किया। 


     कांटी प्रखंड प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समिति लिमिटेड के अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह ने बताया कि कांटी क्षेत्र के सब्जी उत्पादक किसानों को  सरकारी दर पर सब्जी खरीद की जाएगी और उन्हें प्रतिदिन निर्धारित सरकारी दर उन्हें खाते पर राशि की भुगतान की जाएगी साथ कि रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होंगी। उन्होंने बताया कि सब्जी उत्पादन करने वाले किसानों को ओने पौने दाम पर सब्जी बेचने नहीं पड़ेगी।

    ये भी पढ़े-India China Tension :LAC से पीछे हटने को तैयार नहीं चीन, अभी भी चीन के 40 हजार सैनिक तैनात

     


    इस मौके पर मोतिहारी के बीसीओ संजय सहाय, बजरंगी राय, प्रधान सहायक अभय नाथ मिश्रा, सब्जी किसान हरिशंकर सिंह, सुजीत कुमार, देवकांत पांडे, केदार राय, मथुरा प्रसाद सिंह, संत कुमार सिंह, चंदन कुमार, रविंद्र कुमार, शत्रुघन राय, विनोद प्रसाद सिंह, किरीशन मोहन कुमार, प्रमोद कुमार आदि किसान भी मौजूद थे।

    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें


    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728