Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    Muzaffarpur News:गुलाब सहनी का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति : पंकज सिंह

    • गुलाब सहनी का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति : पंकज सिंह
    • शोक सभा आयोजित कर भाजपाईयों ने दी विनम्र श्रद्धांजलि



    We News 24 Hindi » बिहार/राज्य/ मुजफ्फरपुर 

    ब्यूरो  रिपोर्ट 

     #Muzaffarpur News

    मुजफ्फरपुर/बंदरा : भाजपा बंदरा मंडल द्वारा मंगलवार को रतवारा शक्तिकेन्द्र के बैंगरा में मंडल अध्यक्ष विपुल कुमार की अध्यक्षता में एक शोकसभा आयोजित की गई, जिसमे मंडल के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता गुलाब सहनी की असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया। गुलाब सहनी मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में से एक थे वहीं वर्तमान में हत्था शक्ति केंद्र प्रभारी भी थे, जिनका सोमवार को आकस्मिक निधन हो गया।


     इस मौके पर भाजपा नेता पंकज सिंह ने दुख व्यक्त करते हुए गुलाब सहनी के मौत को अपना व्यक्तिगत क्षति बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी की सदस्यता अभियान हो या अन्य कार्यक्रम वे सदैव पार्टी के कार्यों में लगे रहे। अपने अभिभावक के इस प्रकार चले जाने से मैं अत्यंत मर्माहत महसूस कर रहा हूं। पार्टी को उनकी कमी हमेशा खलेगी।



    इस मौके पर विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय कुमार, जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी बैद्यनाथ पाठक, मंडल महामंत्री बिमल किशोर त्रिवेदी, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, उपाध्यक्ष दिनेश कुमार, युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष पंकज गिरी, दिनेश ठाकुर, योगेंद्र सहनी इत्यादि कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें


    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728