Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    Muzaffarpur News:कांटी थाना के पुलिस की गश्ती गाड़ी एक बार फिर से हुई हादसे की शिकार,कई पुलिसकर्मी हुए घायल।




    We News 24 Hindi » बिहार/राज्य/मुजफ्फपुर

    नीरज कुमार की रिपोर्ट

    #Muzaffarpur Bihar News


    बिहार मुज़फ़्फ़रपुर।मिली जानकारी के अनुसार कांटी थाना के पुलिस की गश्ती गाड़ी एनएच 28 कांटी अंचल इंस्पेक्टर ऑफिस के समीप हादसे की शिकार हो गई , इसमें कई पुलिसकर्मी व गस्ती में शामिल अधिकारी भी जख्मी हो जाने की बात बताई जा रही है।

    ये भी पढ़े-Muzaffarpur News:हथियार के साथ दो शराब तस्कर गिरफ्तार



    सभी का इलाज कांटी पीएचसी में चल रहा है। जानकारी के अनुसार कांटी थाना के गश्ती गाड़ी चालक दीपक कुमार चला रहा था । मामले की जानकारी के बाद कांटी थाना के पुलिस निरीक्षक सह थानेदार कुन्दन कुमार समेत पुलिस के कई  अधिकारियों घटनास्थल पर पहुंच कर पूरे मामले की तफ्तीश की एवं  घायल अधिकारी व जवानों की सुधि ली।

     

    घायलों में कांटी थाना के दरोगा गिरजानंद पाठक, होमगार्ड जवान विजय पासवान,  हवलदार  रामेश्वर सिंह, गृहरक्षक जवान रमेश मिश्रा शामिल है। कांटी पीएचसी के डॉक्टर ने सभी को इलाज करने के बाद बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीए रेफर कर दिया है।


    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728