Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    NH 77 Accident News:सीतामढ़ी -हाइवे पर बोलेरो व ट्रक के आमने-सामने की टक्कर, चौकीदार समेत दो की मौत


    We News 24 Hindi »सीतामढ़ी/बिहार

    रोहित ठाकुर की रिपोर्ट 

    सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर एनएच-77 पर सड़क दुर्घटना में रविवार सुबह दो लोगों की मौत हो गई। रून्नीसैदपुर के महिंदवारा थाना क्षेत्र के खनुआ घाट के समीप बोलेरो व ट्रक के बीच सीधी भीड़ंत हुई। जिसमें बोलेरो पर सवार एक चौकीदार समेत दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। 

    ट्रक लेकर ट्रक चालक फरार हो गया। बोलेरो घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त पड़ी है। ब्रह्मपुरा थाना के चांदनी चौक स्थित पेट्रोल पंप पर पहले तेल लेने के विवाद में बाइक सवार युवकों ने ट्रक चालक अरुण कुमार ङ्क्षसह की जमकर पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल ट्रक चालक करजा थाना के नवरंग शाहपुर का निवासी है। उसने ब्रह्मपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें आदर्श कुमार उर्फ अंशु सहित तीन को आरोपित किया है। 



    बताया कि वह ट्रक लेकर चांदनी चौक स्थित पेट्रोल पंप पर तेल लेने पहुंचा था। उसने आरोपितों को बाइक साइड करने को कहा। इससे सभी गुस्से में आ गए। अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। जब मना किया तो उसकी पिटाई कर दी। थानाध्यक्ष विश्वनाथ राम ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728