पटना: जिलाऔर सोन नदी के सीमा स्थित मनेर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में बालू माफियाओं के गैंगवार में सोन नदी खून से लाल हो गयी । वर्चस्व को लेकर गोलीबारी में एक दलित युवक की हत्या हो गयी वही कई लोग सोन नदी में कूदकर अपनी जान बचाया । पुलिस ने मौके वारदात से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं ।
पटना जिले के मनेर व भोजपुर जिले के सीमा पर सोन नदी से अवैध बालू खनन व बालू कारोबार को लेकर मंगलवार को दो अपराधी गिरोह के बीच वर्चस्व की लड़ाई गैंगवार बदल गया जिसमे गोलीबारी भी हुईं । इस गैंगवार मंटू रजक नामक युवक की गोली लगने से मृत्यु हो गयी । वही दर्जनों मजदूर सोन नदी में कूदकर अपनी जान बचाए ।
सोन नदी में नाव द्वारा अवैध बालू खनन व कारोबार को लेकर दो दिन पूर्व भी गोलीबारी की घटना हुईं थी। लगातार बालू को लेकर गोलीबारी से आसपास के लोग दहशत में हैं ।चोरी का बालू का एक बड़ा नेटवर्क है दो पटना -भोजपुर स्थित सोन नदी के रास्ते यूपी जाता हैं । आगे वीडियो में देखे मृतक का भाई घटना के बारे में क्या कह रहा है |
Author Details WE NEWS 24 एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और समर्पित हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो समाज, र
WE NEWS 24 एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और समर्पित हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो समाज, राजनीति, धर्म, शिक्षा, अपराध, ग्रामीण विकास और मानवाधिकार जैसे ज्वलंत मुद्दों पर बेबाक और तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करता है।
हमारा लक्ष्य केवल खबरें दिखाना नहीं, बल्कि उन सच्चाइयों को उजागर करना है जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया अक्सर अनदेखा कर देती है।