Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    लद्दाख के एक वीडियो को लेकर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री राहुल गांधी पर साधा निशाना,बोले- फैला रहे भ्रम



    We News 24 Hindi »नई दिल्ली 

    गौरव श्रीवास्तव  की रिपोर्ट 


    नई दिल्ली : केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने लद्दाख के एक वीडियो को लेकर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। 


    दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लद्दाख दौरे के बाद राहुल गांधी ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इस वीडियो में कुछ लद्दाखी दिख रहे हैं। राहुल गांधी ने पीएम पर झूठा होने का आरोप लगाया था, लेकिन वीडियो में दिख रहे अधिकांश लोगों के कांग्रेस कार्यकर्ता होने का खुलासा हुआ है।

    ये भी पढ़े-PM ने सर्वोत्तम भारतीय ऐप की पहचान करने के लिए नवाचार प्रतिस्पर्धा की घोषणा की

    यहां तक कि कुछ बाहरी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी लद्दाखी बताकर भ्रम फैलाने की कोशिश की गई है। राहुल गांधी के वीडियो की सच्चाई सामने आने के बाद शेखावत ने तंज कसा कि राहुल गांधी बोले, साधारण लद्दाखी, जबकि सच्चाई में यह कांग्रेस कार्यकर्ता हैं। निश्चित ही कोई एक झूठा है। 

    ये भी पढ़े-पटना : धावा दल द्वारा की गई बड़ी कार्यवाही ,46 दुकान, प्रतिष्ठान निजी कार्यालय को 3 दिनों के लिए किया बंद


    केंद्रीय मंत्री शेखावत ने प्रधानमंत्री के लद्दाख पहुंचने पर यह कहते हुए विपक्ष दल पर निशाना साधा था कि दशकों तक राष्ट्रहितों से समझौतें करने वालों और स्वयं के संदेहास्पद कार्यों के बावजूद सवाल उठाने वालों को उत्तर देने के बजाय प्रधानमंत्री ने सीमाओं की रक्षा में तैनात वर्दीधारी सैनिकों से संवाद को चुना।

    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728