Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    Vishali News:तालाब में मिली युवती की तैरती हुई लाश




    We News 24 Hindi »बिहार/राज्य

    वैशाली खुर्रम खान से  की रिपोर्ट 



    वैशाली: जिले के गोरौल थाना क्षेत्र के महमदपुर पोझा गांव  में उस समय सनसनी फैल गई।जब एक युवती की लाश पोखर में तैरती हुई मिली। घटना की सूचना मिलते ही गोरौल थानाध्यक्ष अनिल कुमार घटना स्थल पर पहुँचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।  

     

    मृतिका की पहचान पोझा गांव निवासी मुकेश कुमार राय के 22 वर्षीय पुत्री सोनी कुमारी के रूप में कि गई है।  मृतिका सोनी स्नातक की छात्रा थी। ग्रामीणों ने बताया की  युवती बुधवार  के दोपहर से गायब थी,जिसके बाद उसके परिजन खोज बिन कर रहे थे। पोखर एकांत में है।युवती कम  लंबाई की थी।  



    नहाने के दौरान गहरे पानी मे चली गयी।उस बक्त किसी ने नही देखा। अहले सुबह पोखर के पास स्थानीय लोग पहुचे तो शव को देखा। गांव  मे तरह  तरह की चर्चा हो रही है। अभी के समय मे एक युवती पोखर में नहाने जाए यह बात किसी को हजम नही हो रही है। पुलिस सच की पड़ताल में जुट गई है।

    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें


    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728