blogger-disqus-facebook
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Copyright Policy
  • Disclaimer

We News 24

Header Ads

ad728
    • National News
    • _International News
    • __State News1
    • __Sports News 2
    • __Business News 3
    • _Politics News
    • _Delhi NCR News
    • _Editorial
    • Bihar
    • _Jharkhand
    • _West Bengal
    • _Uttar Pradesh
    • _Uttarakhand
    • Video
    • _Crime
    • _Accident
    • _Information
    • _Health
    • _Entertainment
    • Jammu and Kashmir
    • _Himachal Pradesh
    • _Assam
    • _Tripura
    • Maharashtra
    • _Gujarat
    • _Rajasthan
    • _Madhya Pradesh
    • _Chhattisgarh
    • Odisha
    • _Telangana
    • _Chennai, Tamil Nadu
    • _Karnataka
    • _Kerala
    • Religious
  • Latest Stories

    Home / उत्तर प्रदेश / हेल्थ टिप्स / Varanasi News:वाराणसी में आज होगा कोरोना की वैक्सीन का पहला ह्यूमन ट्रायल

    Varanasi News:वाराणसी में आज होगा कोरोना की वैक्सीन का पहला ह्यूमन ट्रायल

    We News 24 शुक्रवार, जुलाई 24, 2020
    Facebook Twitter


    We News 24 Hindi »वाराणसी 

    दिनेश जयसवाल की रिपोर्ट


    #Varanasi News


    वाराणसी: पूरी तरह स्वदेशी 'कोवाक्सिन' के पहले ह्यूमन ट्रायल (मानव परीक्षण) की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।एम्स में बुधवार को 12 लोगों की स्क्रीनिंग पूरी कर ली गई। सबसे पहले शुक्रवार को दो लोगों को डोज दिया जाएगा। सबकुछ ठीक रहा तो इसी साल के अंत या अगले साल के पहले महीने तक आम लोगों के लिए वैक्सीन बाजार में आ जाएगी। वैक्सीन के ट्रायल को लेकर एम्स में चल रही तैयारियों और अलग-अलग फेज पर एम्‍स के सामुदायिक चिकित्सा विभाग के प्रमुख डॉक्‍टर संजय राय ने आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान से बात की। 

    ये भी पढ़े-Buxar Road Accident: कार पलटने से 2 लोगों की दर्दनाक मौत,तीन घायल


    बीएचयू की साइंस फैकल्टी के छात्र और यहीं के सरसुंदर लाल अस्पताल में लेक्चरर रहे डाक्टर संजय राय ने बताया कि यह वैक्सीन पूरी तरह भारतीय है। तीन फेज में परीक्षण पार करने के बाद यह वैक्सीन बाजार में आम लोगों के लिए आएगी। पहले फेज में इसका 375 लोगों पर परीक्षण किया जाएगा। इनमें 100 लोगों पर परीक्षण एम्स में होगा। 


    हम लोग अभी केवल दिल्ली के लोगों पर ही ट्रायल करेंगे। ताकि उनका फालोअप भी आसानी से किया जा सके। फिलहाल 12 लोगों को बुलाकर स्क्रीनिंग की गई है। इसकी रिपोर्ट आते ही दो लोगों को सबसे पहले शुक्रवार को वैक्सीन का डोज दिया जाएगा।

    ये भी पढ़े-Varanasi News:बनारस के घाटो पर गंगा आरती से लेकर धार्मिक कार्यो के लिए नगर निगम वसूलेगा शुल्क

    छह महीने में पूरा होगा तीन फेज
    डाक्टर संजय राय बताया कि कोवाक्सिन को हैदराबाद की भारत बायोटेक ने आईसीएमआर और राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान के साथ मिलकर विकसित किया है। जानवरों पर इसका ट्रायल हो चुका है। एम्स के साथ ही देश में 12 सेंटर पर इसका परीक्षण होगा। 375 लोगों को वैक्सीन देना है। इनमें 100 लोगों पर परीक्षण हमें करना है और 275 पर अन्य सेंटर करेंगे। वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल तीन चरणों में छह महीने में पूरा होगा। 


    पहले चरण में फोकस सुरक्षा पर रहेगा। इसके साथ ही वैक्सीन कितनी प्रभावित है इसका परीक्षण होगा। उसके बाद फेज टू में सैंपल साइज 450 हो जाएगा। इसका रिजल्ट आने के बाद तीसरा और फाइनल चरण शुरू होगा। इसमें हजारों लोगों पर परीक्षण करने के साथ ही यह देखा जाएगा कि एंटीबाडी कितना बन रहा है। इस दौरान हर मरीज का हम छह महीने तक फालोअप करते रहेंगे। 

    ये भी पढ़े-Bihar Corona News:बिहार में कोरोना ने अब तक 212 लोगों की जान ले चूका है सबसे ज्यादा मौत पटना में, कुल संक्रिमित की संख्या 31691


    18-55 साल वाले स्वस्थ लोगों का चयन
    ट्रायल के लिए पूरी तरह स्वस्थ लोगों का ही चयन होगा। इसमें 18 से 55 साल वाले ऐसे लोगों का चयन करेंगे जिन्हें किसी प्रकार की कोई बीमारी न हो। कोरोना भी न हुआ हो। फिलहाल दिल्ली के ही लोगों पर ट्रायल होगा। ताकि फालोअप आसानी से हो सके। समय समय पर इनका ब्लड लेकर परीक्षण करते रहना होगा। 


    100 लोगों की जरूरत, 1800 लोग सामने आए
    डाक्टर संजय राय ने बताया कि ह्यूमन ट्रायल की अनुमति मिलते ही लोगों से स्वेच्छा से ट्रायल के लिए रजिस्ट्रेशन करने को कहा गया था। इसके लिए एक ई-मेल जारी किया गया था। रात भर में ही एक हजार से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन के लिए मेल भेज दिया। रविवार रात तक यह संख्या 1800 को पार कर गई। पूरे देश से लोग ट्रायल के लिए आगे आए हैं।


    पूर्वांचल और बनारस से खास लगाव
    डॉक्टर संजय राय का पूर्वांचल से खास लगाव रहा है। वह बलिया के सिकंदरपुर के रहने वाले हैं और बीएचयू में पढ़ने के साथ ही दो सालों तक सरसुंदर लाल अस्पताल में लेक्चरर भी रहे हैं। डॉक्टर राय का कहना है कि हर दो महीने में बनारस जरूर जाता हूं। वहां राजेंद्र और केशव का पान जरूर खाता हूं। एयरपोर्ट पर जो भी गाड़ी वाला मुझे लेने आता है पान साथ लेकर ही आता है। वहां का लौंगलता और लस्सी बनारस खींच लाती है। 

    ये भी पढ़े-Varanasi News: बुलेट बाईक चलाने वाले हो जाय सवधान ,तीन दिन में 90 गाड़ी सीज 326 का चालान
     

    बलिया जाते समय भी बनारस जरूर रुकता हूं।डाक्टर राय ने 1981 में बीएचयू के साइंस फैकल्टी से पढ़ाई की है। ब्रोचा एनेक्सी हॉस्टल के सबसे पहले अंत:वासियों में डाक्टर संजय राय का नाम है। कानपुर मेडिकल कालेज में एमबीबीएस करने के बाद बीएचयू से ही एमडी की है। इसके बाद 1999-2000 में दो सालों तक सरसुंदर लाल अस्पताल में एडाक पर लेक्चरर भी रहे। यहां से चंडीगढ़ एम्स और फिर दिल्ली एम्स पहुंचे।

    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें

    Tags:
    उत्तर प्रदेश हेल्थ टिप्स
    Author Image

    About We News 24

    हेल्थ टिप्स

    Post Top Ad

    ad728

    Author Details WE NEWS 24 एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और समर्पित हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो समाज, र

    WE NEWS 24 एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और समर्पित हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो समाज, राजनीति, धर्म, शिक्षा, अपराध, ग्रामीण विकास और मानवाधिकार जैसे ज्वलंत मुद्दों पर बेबाक और तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करता है। हमारा लक्ष्य केवल खबरें दिखाना नहीं, बल्कि उन सच्चाइयों को उजागर करना है जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया अक्सर अनदेखा कर देती है।

    Post Bottom Ad

    ad728

    WEATHER UPDATE

    Weather, 08 January
    New Delhi Weather
    +16

    High: +17° Low: +14°

    Humidity: 94%

    Wind: SE - 20 KPH

    Mumbai Weather
    +26

    High: +26° Low: +22°

    Humidity: 73%

    Wind: NNW - 21 KPH

    Patna (Bihar) Weather
    +20

    High: +24° Low: +15°

    Humidity: 65%

    Wind: NW - 13 KPH

    Ranchi Weather
    +23

    High: +24° Low: +14°

    Humidity: 43%

    Wind: SW - 8 KPH

    Lucknow Weather
    +18

    High: +18° Low: +15°

    Humidity: 88%

    Wind: ENE - 15 KPH

    Chandigarh Weather
    +15

    High: +16° Low: +13°

    Humidity: 73%

    Wind: ESE - 32 KPH

    कुल पेज दृश्य

    Facebook

  • Popular

    • ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बिहटा में जश्न, युवाओं ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
      ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बिहटा में जश्न, युवाओं ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
    • दिल्ली: जीटीबी एन्क्लेव में 20 वर्षीय युवती की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
      दिल्ली: जीटीबी एन्क्लेव में 20 वर्षीय युवती की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
    • बिहटा में तेज रफ्तार का कहर: बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत
      बिहटा में तेज रफ्तार का कहर: बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत
    • शिक्षा का व्यवसायीकरण: अभिभावकों की परेशानी बढ़ी, बिहार के निजी स्कूल कर रहे सरकारी आदेश की अवहेलना!
      शिक्षा का व्यवसायीकरण: अभिभावकों की परेशानी बढ़ी, बिहार के निजी स्कूल कर रहे सरकारी आदेश की अवहेलना!

    Recent

    3/recent-posts

    Comments

    3/recent-comments

    Information

    5/जानकारी/feat-slider

    Photography

    3/फोटो गैलरी/post-per-tag

    Subscribe Us

    Health

    4/हेल्थ टिप्स/post-per-tag

    Business News

    4/बिजनेस समाचार/post-per-tag

    Popular Posts

    • ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बिहटा में जश्न, युवाओं ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
      ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बिहटा में जश्न, युवाओं ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
    • दिल्ली: जीटीबी एन्क्लेव में 20 वर्षीय युवती की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
      दिल्ली: जीटीबी एन्क्लेव में 20 वर्षीय युवती की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
    • बिहटा में तेज रफ्तार का कहर: बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत
      बिहटा में तेज रफ्तार का कहर: बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत
    • शिक्षा का व्यवसायीकरण: अभिभावकों की परेशानी बढ़ी, बिहार के निजी स्कूल कर रहे सरकारी आदेश की अवहेलना!
      शिक्षा का व्यवसायीकरण: अभिभावकों की परेशानी बढ़ी, बिहार के निजी स्कूल कर रहे सरकारी आदेश की अवहेलना!
    • facebookJoin us on facebook
    • twitterJoin us on twitter
    • instagramJoin us on instagram
    • youtubeJoin us on youtube
    • rssJoin us on rss
    • youtube googlenewsJoin us on youtube googlenews
    • संपादकीय
    • जानकारी
    • पचांग पुराण
    • जुर्म
    • हेल्थ टिप्स
    • हादसा
    Copyright © We News 24