Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    Vishali News:वैशाली सांसद के पति बिधान पार्षद दिनेश सिंह भी कोरोना पोजेटिव






    We News 24 Hindi » बिहार/राज्य/वैशाली

    खुर्रम   खान की रिपोर्ट


    वैशाली: से लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद वीणा देवी के बाद अब उनके पति जेडीयू एमएलसी दिनेश  सिंह  भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। श्री सिंह की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।सांसद वीणा देवी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनके परिवार के अन्य सदस्यों का टेस्ट सैंपल लिया गया था और अब जेडीयू एमएलसी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।


    बिहार में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से फ़ैल रहा है। प्रतिदिन लगभग सैकड़ों मामले सामने आ रहे हैं।बीते दिन ही लोक जनशक्ति पार्टी की सांसद वीणा देवी कोरोना पॉजिटिव हो गई थीं. पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब थी।जिसके बाद उनका सैंपल टेस्ट के लिए भेजा गया था और अब उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

    ये भी पढ़े-Sitamarhi Bihar Newsएक टोकरी आम के पैसे के लिए गया बच्चे की जान


    लोजपा सांसद वीणा देवी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया था।उनके परिवार के सदस्यों के साथ-साथ स्टाफ का भी जांच के लिए भेजा गया था।मिली जानकारी के अनुसार उनके पति दिनेश सिंह भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं।  लोजपा के  राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने सांसद वीणा देवी से फोन पर बातचीत कर उनका हाल जाना है।करीबी सूत्रों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक वीणा देवी को बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स में लाया जायेगा।

    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728