Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर एक दीप शहीदों के नाम





    We News 24 Hindi »बिहार/राज्य/पटना

    बिहटा से वशिष्ट कुमार की रिपोर्ट

    बिहटा: आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिहटा नगर इकाई के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ 'एक शाम शहीदों के नाम' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारत माता की पूजा और अखंड भारत संकल्प दिवस भी मनाया गया।


     

    कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड शारीरिक प्रमुख आनंद मिश्रा ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास और इसमें अनेक लोगो  के द्वारा किये गए बलिदान पर चर्चा की। इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नित्यम मिश्रा ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अपने सर्वस्व को न्योछावर कर देनेवाले वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के द्वारा किये गए बलिदानों को याद किया। 

    ये भी पढ़े-फिर उठे सीतामढ़ी पुलस पर सवालिया निशाँन ? सीतामढ़ी पुलिस ने दो युवक को बर्बरता से पिटा,देखे वीडियो





    इसके अलावा देश के आजादी को बरकरार रखने वाले वीर सैनिकों को भी याद किया। इस कार्यक्रम कामंच संचालन निहारिका मिश्रा और धन्यवाद ज्ञापन नगर मंत्री पवन मिश्रा ने किया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर छात्रा प्रमुख अंकिता मिश्रा नगर सह मंत्री बबलू कुमार,राहुल कुमार ,सागर और निमिलिका मौजूद रहे।

    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728