Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    Bihar Flood:एनडीआरएफ की 23 टीमें बिहार बाढ़ आपदा से निपटने में दृढ़ता से जुटी



    We News 24 Hindi »बिहार/राज्य/पटना 

    बिहटा से वशिष्ट कुमार की रिपोर्ट


    बिहार: राज्य में बाढ़ आपदा से निपटने के लिए एनडीआरएफ की कुल 23 टीमें राज्य के 14 जिलों में तैनात की गई है। 9वीं बटालियन एनडीआरएफ के कमान्डेंट विजय सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को एनडीआरएफ टीमों द्वारा मुख्य रूप से सारण, मुजफ्फरपुर और दरभंगा जिले में रेस्क्यू ऑपेरशन चलाकर बाढ़ आपदा में फँसे लोगों सुरक्षित स्थानों तक पहुँचाया गया। 




    अन्य तैनाती जिलों में एनडीआरएफ की टीमें स्थानीय प्रशासन के साथ बाढ़ वाले इलाके में मोटर बोट से लगातार रेकी कर रही हैं ताकि आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित लोगों को तुरन्त मदद किया जा सके। साथ ही सभी टीमें बाढ़ की स्थिति पर भी नजर बनाये हुए है। 

    ये भी पढ़े-बिहटा पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो बाइक चोरों को किया गिरफ्तार




    कमान्डेंट विजय सिन्हा ने आगे बताया कि अब तक बिहार राज्य के बाढ़ प्रभावित सारण, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, पूर्वी चम्पारण, पश्चिम चम्पारण, दरभंगा और सुपौल जिलों में प्रशासन के सहयोग से रेस्क्यू ऑपेरशन चलाकर एनडीआरएफ के बचावकर्मियों ने 10,700 से अधिक बाढ़ आपदा में फँसे लोगों को रेस्क्यू करके सुरक्षित स्थानों तक पहुँचाया है।

    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें


    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728