Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    VIDEO:सलाम कीजिए RJD विधायक कुशवाहा जनाब आए हैं, ये पांच सालों का देने हिसाब आए हैं।



    We News 24 Hindi »बिहार/सीतामढ़ी

    रोहित ठाकुर  की रिपोर्ट

    सीतामढ़ी :नेताजी आजकल बहुत सक्रिय हैं, क्योंकि चुनाव आने वाले हैं! चुनाव आते ही सत्ताधारी से लेकर विपक्षी पार्टिया जाग जाती है.विपक्षी पार्टिया भी सत्ता धारियों की तरह लम्बी-लम्बी हाकने लगते  है इतना ही  जनता के साथ कभी पूरा नहीं होने वाले झूठे वादे करने से भी नहीं चुकते है .चुनावी घोषणा पत्र का झूठा पुलिंदा होता है जो लिखने वाला भी जानता है और पढने वाला भी जानता है .


    आज लोकतंत्र में लोक (लोग )दबा हुआ है और तन्त्र हावी है सारी व्यवस्थाये नेताओं के आस पास ही घुमती रहती है  |  बिहार में अभी चुनावी मौसम है और सत्ताधारी से लेकर विपक्षी पार्टी अपनी-अपनी दुकान ज़माने में लगे है और दुकान आजकल सोशल मिडिया पर लगी है जिसमे ये एक दुसरे को निचा दिखाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ते है. 

    जो पार्टी  बड़े-बड़े घोटाले किया है वो भी अपने को राजा हरिश्चंद्र बताते और इनकी बाते सुनेगे तो आपको लगेगा की तो रामराज्य लाकर ही रहेंगे  .ये पांच तक आपको दर्शन तक नहीं देंगे और जैसे ही इनका कार्यकाल खत्म होने को आयेगा तो ये फिर आपके सामने एक और लुभावने वादे को लेकर प्रकट हो जायेंगे। 


    बिहार विधान सभा का चुनाव होने में अब कुछ ही दिन बचा  है ।और नेताओ को कुर्सी छिनने का डर भी सताने लगा है , अब इनको बिना चश्मे के भी जनता के दुख दर्द दिखने लगा है नेताजी  अपने-अपने क्षेत्र भ्रमण पर निकल चुके है . 

    ऐसे ही दुबारा कुर्सी पाने की लालसा लिए  RJD विधायक सुनील कुशवाहा भी निकल चुके है और बीते गुरुवार को सीतामढ़ी शहर के बैदेही सरोवर के पास मंडल नगर में अपने मतदाता से मिलने पहुंचे गए .



    जब हमारे पत्रकार ने विधायक सुनील कुशवाहा से पूछा कि लोगों की शिकायत है कि चुनाव जीतने के बाद आप क्षेत्र  को भूल गएऔर आपने जो वादा किया था उनमें से एक भी काम अभी तक नहीं किया है साथ ही इस कोरोना महामारी के साथ साथ ये आफत की बारिश से भी लोग परेशान है शहर का कई वार्ड जलमग्न है लोगो चलने के लिए रास्ता तक नहीं है तो सुनिए RJD विधायक ने क्या कहा उन्होंने लोगो को करोना से बचने के साथ-साथ सोशल डिस्टेंस की बाते कही आप खुद ही देखिये की नेताजी और इनके कार्यकर्त्ता खुद कितना सोशल डिस्टेंस का पालन कर रहे है.

     सभी लोग मधुमक्खी के छत्ते की तरह पास-पास बैठे दिख रहे है .ये खुद सोशल डिस्टेंस का जमकर धज्जी उड़ा रहे है .तो आप खुद ही सोचिये की इन नेताओ के कथनी और करनी में कितना फर्क है .आखिर में आपको एक बात बताते चले की आपको  विधायक साहब इतने फेमस है की इन्ही के विधानसभा के ज्यादातर वोटर को  इनका नाम तक नहीं पता है इन्ही बातो के साथ मै आपसे विदा लेता हु आगे सुने विधायक सुनील कुशवाहा ने क्या कहा 


    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728