बिहटा:-74वे स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह बिहटा चौराहा पर करनी सेना के अध्यक्ष राहुल सिंह सूर्यवंशी एवं युवाओं के तरफ से LAC पर शहीद सुनील कुमार की याद में आयोजित किया गया , समारोह में मुख्य रूप से सुनील कुमार के भाई और उनके लड़के ने झंडोत्तोलन कर झंडे को सलामी दी , शहीद सुनील कुमार के भाई को अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया .
इस अवसर पर शहीद सुनील कुमार के भाई ने कहा कि मांगे तो पूरी हुई है पर एक प्रतिमा स्मारक सिकरिया चौक पर होना चाहिए, वहीं करनी सेना के युवा अध्यक्ष राहुल सिंह सूर्यवंशी ने कहा कि पहली बार बिहटा चौक पर झंडातोलन शहीद सुनील कुमार के याद में किया गया, और सारे लड़के उत्साहित हैं वहीं उन्होंने कहा कि सरकार से तो मांगे पूरी हो चुकी है करीब करीब लेकिन सिकरिया चौक पर स्मृति स्मारक बनाने का मांग है .
अगर सरकार यह मांग पूरी नहीं करती है तो करणी सेना के द्वारा सिकरिया चौक पर स्मृति स्मारक बनाई जाएगी।,वहीं कुश कुमार ने कहा कि हम लोग की सरकार से दो मांग है एक स्मृति प्रतिमा सिकारिया चौक पर बनाई जाए और सिकरिया में जो स्कूल है शहीद सुनील कुमार के नाम से उस स्कूल का नाम किया जाए ताकि आने वाली पीढ़ी उनकी प्रतिमा देखकर देश पर मर मिटने का जज्बा आएगा यह हम लोग का मांग है सरकार पूरा करें।
Author Details WE NEWS 24 एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और समर्पित हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो समाज, र
WE NEWS 24 एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और समर्पित हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो समाज, राजनीति, धर्म, शिक्षा, अपराध, ग्रामीण विकास और मानवाधिकार जैसे ज्वलंत मुद्दों पर बेबाक और तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करता है।
हमारा लक्ष्य केवल खबरें दिखाना नहीं, बल्कि उन सच्चाइयों को उजागर करना है जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया अक्सर अनदेखा कर देती है।