Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    पंचतत्व में विलीन हुए राज्यसभा सांसद अमर सिंह, बेटियों ने दी मुखाग्नि


    We News 24 Hindi »नई दिल्ली 

    रोहित ठाकुर की रिपोर्ट


    नई दिल्ली : राज्यसभा सांसद अमर सिंह का दिल्ली के छतरपुर में अंतिम संस्कार किया गया. अमर सिंह की दोनों बेटियों ने उन्हें मुखाग्नि दी. गौरतलब है कि अमर सिंह का सिंगापुर में 1 अगस्त को निधन हो गया था.


    ये भी पढ़े-पाकिस्तानियों ने अपनी ही सेना की बखिया उधेड़ी

     रविवार को उनका पार्थिव शरीर सिंगापुर से दिल्ली लाया गया था.कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से उनके अंतिम संस्कार में चुनिंदा लोग ही मौजूद रहे. इस मौक पर पूर्व अभिनेत्री और बीजेपी नेता जयाप्रदा भी मौजूद रहीं. दिल्ली के छतरपुर स्थित श्मशान घाट में आज 11.30 बजे उनका अंतिम संस्कार किया गया. इस मौके पर अमर सिंह की पत्नी पंकजा सिंह और दोनों बेटियां मौजूद रहीं.

    ये भी पढ़े-सुशांत सिंह केस में उद्धव सरकार किसे बचाना चाहती है ? पटना SP विनय तिवारी को क्यों 'जबरन' किया क्वारंटाइन ? मुम्बई पुलिस ने क्यों कहा दिशा की फाइल डिलीट हो गयी ?


    इससे पहले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह दिल्ली में अमर सिंह के घर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी. राजनाथ सिंह के अलावा बीजेपी के राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी उन्हें उनके छतरपुर स्थित फॉर्म हाउस में श्रद्धांजलि दी. रविवार शाम को एक चार्टर्ड फ्लाइट के जरिए सिंगापुर से उनका शव दिल्ली लाया गया था.

    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें


    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728