Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    BREAKING:गृह मंत्री अमित शाह हुए AIMS में भर्ती ,कोविड-19 की जांच में पाए गए निगेटिव



    We News 24 Hindi »नई दिल्ली 

    आरती गुप्ता  की  रिपोर्ट 

    नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराए गए. AIMS सूत्रों ने जानकारी दी कि शाह को सोमवार-मंगलवार दरम्यानी रात हल्का बुखार होने पर एम्स में भर्ती कराया गया.


     एम्स निदेशक रणदीप गुलेरिया के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है. बता दें शाह बीते दिनों कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए थे. हाल ही में उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी, तब से गृह मंत्री होम आइसोलेशन में थे.


    ये भी पढ़े-बिहार में दलबदलू नेता की चांदी ही चांदी


    AIIMS मीडिया और प्रोटोकॉल डिविजन के चेयरपर्सन डॉक्टर प्रोफेसर आरती विज ने एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए बताया कि 'बीते 3-4 दिनों से अमित शाह को शरीर दर्द और थकान की शिकायत थी. वह कोविड-19 की जांच में निगेटिव पाए गए थे. उन्हें एम्स के पोस्ट कोविड केयर में भर्ती कराया गया है. वह ठीक हैं और अस्पताल से अपना काम कर रहे हैं.

    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728