नई दिल्ली:एक बार फिर भारत और चीनी से न के बिच झड़प की खबर लद्दाख के पेंगोग खिल से आ रही हैयह झड़प 29-30 अगस्त की रात को हुई है. भारतीय सेना ने चीनी सैनिकों की घसपैठ का मुंहतोड़ जवाब दिया. गौरतलब हो की यह झड़प ऐसे समय हुआ जब दोनों देशों सीमा पर बने तनाव को कम करने के लिए बातचीत का दौर भी जारी है.
हालांकि, झड़प से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है. चीन की चालबाजी को लेकर भारतीय सेना पूरी तरह अलर्ट है. चीन एक तरफ बातचीत का नाटक करता है, दूसरी तरफ उसकी सेना घुसपैठ को कोशिश कर रही है. भारतीय सेना ने चीन के सैनिकों की गुस्ताखी का करारा जवाब दिया.
रक्षा मत्रालय ने इस संबंध एक बयान भी जारी किया है जिसमें कहा गया है चीन के सैनिकों ने भारतीय सैनिकों को उकसाया. भारतीय सैनिकों ने चीन की सेना को मुंहतोड़ जवाब दिया. बयान में यह भी कहा गया कि भारतीय सेना शांति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और बातचीत के जरिये मुद्दे को सुलझाना चाहती है लेकिन इसके साथ ही अपनी सीमाओं की रक्षा करने के लिए प्रतबद्ध है.
गौरतलब है कि गलवन घाटी में 15-16 जून की दरम्यानी रात भारतीय और चीनी सैनिकों में हिंसक झड़प हुई थी. इसमें 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे. झड़प में चीन के सेना के 43 सैनिक भी हताहत हुए थे.
Post Top Ad
Author Details WE NEWS 24 एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और समर्पित हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो समाज, र
WE NEWS 24 एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और समर्पित हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो समाज, राजनीति, धर्म, शिक्षा, अपराध, ग्रामीण विकास और मानवाधिकार जैसे ज्वलंत मुद्दों पर बेबाक और तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करता है।
हमारा लक्ष्य केवल खबरें दिखाना नहीं, बल्कि उन सच्चाइयों को उजागर करना है जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया अक्सर अनदेखा कर देती है।