Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    BREAKING :मुज़फ़्फ़रपुर तेज़ रफ़्तार स्कार्पियो ने वृद्ध व्यक्ति को रौंदा ,मौके पर हुई मौत


    We News 24 Hindi »बिहार/राज्य/मुजफ्फरपुर

    नीरज कुमार  की  रिपोर्ट


    मुज़फ़्फ़रपुर: में तेज रफ्तार का कहर बदस्तूर जाड़ी है। आए दिन सड़क दुर्घटना में मौत हो रही है। बुधवार की रात फिर एक तेज़ रफ़्तार स्कार्पियो के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना ज़िले के सदर थाना क्षेत्र का है।


    बुधवार की रात सदर थाना क्षेत्र के फरदो गोला के समीप एक तेज़ रफ़्तार व अनियंत्रित स्कार्पियो ने एक वृद्ध व्यक्ति को अपने चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के कहना है कि वृद्ध व्यक्ति सड़क क्रॉस कर रहा था। उसी दौरान तेज़ रफ़्तार स्कार्पियो की चपेट में आ गया। स्कार्पियो की रफ्तार बहुत ज्यादा थी। करीब 100 मीटर तक वृद्ध व्यक्ति को घसीटने के बाद गाड़ी की ब्रेक लगी, लेकिन मौके का फायदा उठा कर वहां से चालक स्कार्पियो सहित फरार हो गया। 

    ये भी पढ़े-चीन के गिरफ्त में नेपाल:तिब्बत से काठमांडू तक ड्रैगन बनायेगा सुरंग मार्ग


    कुछ ही क्षण में मौके पर स्थानीय लोगो का जमावड़ा लग गया। स्थानीय लोगो के द्वारा सदर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के आलोक पर सदर थाना मौके पर पहुँची। मृत व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पास से कई पेपर मिले। उन्ही पेपर में से एक पेपर पर लिखे मोबाइल नंबर के माध्यम से मृत व्यक्ति की पहचान सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही निवासी बैजनाथ शाह के रूप में हुई है। पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेज दी है। आगे की कार्यवाई की जा रही है।

    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें


    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728