Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    वैशाली में नाव पर बना COVID-19 एंबुलेंस, नाव पर ही लाए जाएंगे कोरोना पॉजिटिव मरीज।




    We News 24 Hindi »बिहार/राज्य/हाजीपुर

    रोहित ठाकुर की रिपोर्ट 


    बिहार: में कोरोनावायरस संक्रमण का दायरा बढ़ता जा रहा है. ऐसे में जिला प्रशासन भी कोशिश कर रहा है कि इस गहराते संकट से जल्द से जल्द निबटा जा सके. इसी बीच वैशाली जिले में कोरोना काल के बीच एक अनोखी पहल की गई है. 


    बाढ़ प्रभावित लोगों को नजदीक के कोविड-19 केयर में पहुंचाने के लिए एक स्पेशल कोविड नाव एंबुलेंस की व्यवस्था की गई. नाव पर बने एंबुलेंस में तमाम तरह की सुविधाएं मौजूद है जिससे मरीजों को सुविधा के साथ राघोपुर से नजदीक के कोविड अस्पताल पहुंचाया जा सकता है।






    ये देश का पहला ऐसा स्पेशल कोरोना एम्बुलेंस है-:
    कोरोना पॉजिटिव मरीजों को गांव से  कोरोना अस्पताल तक ले जाया जाएगा. दरअसल बाढ़ प्रभावित लोगों को कोरोना काल में दो दो समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. लोगों की सुविधाओं को देखते हुए ऐसी व्यवस्था की गई है, ताकि समय रहते कोरोना मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाया जा सके।


    आपको बता दें कि बिहार इस वक्त बाढ़ की मार झेल रहा है. तकरीबन 70 हजार की आबादी बाढ़ से प्रभावित है. दूसरी तरफ कोराना संकट भी गहराता जा रहा है ऐसे में बाढ़ की समस्या होने की वजह से लोग कोविड अस्पताल तक नहीं पहुंच पा रहे हैं  इस समस्या को देखते हुए ऐसे स्पेशल कोविड वोट एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है. ये एक सराहनीय कदम है।

    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728