Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    कोरोना से ग्रसित झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन ईलाज के लिए गुड़गांव मेदांत अस्पताल जायेंगे



    We News 24 Hindi »झारखंड/बोकारो

    दिनेश साह  की  रिपोर्ट 

    Corona virus In Jharkhand 


    बोकारो : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन रांची के इरबा स्थित मेदांता अस्पताल से गुड़गांव मेदांत अस्पताल में शिफ्ट होंगे. इसकी तैयारी की जा रही है. रांची से सड़क मार्ग से वे आज बोकारो पहुंचेंगे और वहां से वे  7.35 बजे भुवनेश्वर राजधानी से दिल्ली जायेंगे. एसपी चंदन झा, एसडीओ शशि प्रकाश सिंह ,डीएसपी हेडक्वार्टर सतीश चंद्र झा, एआरएम प्रभात कुमार ने तैयारियों का जायजा लिया


    आपको बता दें कि सांस लेने में तकलीफ होने के बाद शिबू सोरेन को होम आइसोलेशन से रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्लाज्मा थेरेपी से इनके इलाज को लेकर पुलिसकर्मी लल्लू कुमार यादव ने प्लाज्मा डोनेट किया है. आपको बता दें कि पिछले दिनों शिबू सोरेन व उनकी पत्नी रूपी सोरेन कोरोना संक्रमित पाये गये थे.


    झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद एहतियात के तौर पर कल उन्हें रांची के इरबा स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉ. तापस की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है. अब उन्हें गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है. आपको बता दें कि शिबू सोरेन के साथ-साथ उनकी पत्नी रूपी सोरेन की भी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी. 


    इसके बाद दोनों का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा था. इसके बाद कल सोमवार को शिबू सोरेन को रांची के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया. शिबू सोरेन के पैतृक गांव रामगढ़ के गोला समेत राज्यभर में इनके शीघ्र स्वस्थ होने को लेकर लोग प्रार्थना कर रहे हैं.

    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728