NDRF के बचावकर्मी बाढ़ आपदा में फँसे लोगों की मदद के लिए दिन-रात तत्पर व तैयार
We News 24 Hindi » बिहार/राज्य/पटना
बिहटा से वशिष्ट कुमार की रिपोर्ट
बिहार :राज्य में बाढ़ आपदा से निपटने के इस समय एनडीआरएफ की कुल 23 टीमें राज्य के 14 जिलों- सारण, पूर्वी चम्पारण, दरभंगा, समस्तीपुर, गोपालगंज, कटिहार, किसनगंज, अररिया, सुपौल, मधुबनी, पश्चिम चम्पारण, सिवान, वैशाली व मुजफ्फरपुर जिले में मुस्तैदी से तैनात है।
ये भी पढ़े-खुफिया एजेंसी का दावा : ये दो देश नहीं चाहता हैं कि डोनाल्ड ट्रम्प फिर से बनें अमेरिका के राष्ट्रपति
बिहटा (पटना) स्थित 9वीं बटालियन एनडीआरएफ के कमान्डेंट विजय सिन्हा ने बताया कि बाढ़ बचाव ऑपेरशन इस समय मुख्यतः सारण और दरभंगा जिलों में एनडीआरएफ टीमों द्वारा चलाया जा रहा है। अब तक बिहार राज्य के विभिन्न जिलों में प्रशासन के सहयोग से रेस्क्यू ऑपेरशन चलाकर एनडीआरएफ के बचावकर्मियों ने लगभग ग्यारह हजार सात सौ बाढ़ आपदा में फँसे लोगों को रेस्क्यू करके सुरक्षित स्थानों तक पहुँचाया है।
ये भी पढ़े-पाकिस्तान खोता जा रहा है इस्लामिक देश का भरोसा,सऊदी अरब ने वसूले पाकिस्तान से एक बिलियन अमेरिकी डॉलर
उन्होंने बताया कि शुक्रवार/शनिवार को देर रात मोतिहारी जिले में तैनात 9वीं बटालियन एनडीआरएफ के बचावकर्मियों ने रात्रि रेस्क्यू ऑपेरशन चलाकर बंजरिया प्रखंडतर्गत बाढ़ग्रस्त सिसवनिया गाँव से एक बीमार शिशु को उसके परिजनों के साथ सुरक्षित निकालकर अस्पताल तक पहुँचाया।
ये भी पढ़े-महाभारत का एक सच्चा नायक था वीर युयुत्सु,कौरव का भाई होते हुए भी उन्होंने युद्ध में पांड्वो का साथ दिया
एनडीआरएफ टीमें बाढ़ग्रस्त इलाकों में सिविल मेडिकल टीमों को भी मोटर बोट से पहुंचाने में मदद कर रही है ताकि जरुरतमंद लोगों को उचित चिकित्सा सुविधा मुहैया किया जा सके। उन्होंने आगे बताया कि हमारे एनडीआरएफ के बचावकर्मी स्थानीय प्रशासन के समन्वय से बाढ़ आपदा में फँसे लोगों की सहायता के लिए दिन-रात तत्पर व तैयार है।
Whats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें