Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    सीतामढ़ी सीएसपी संचालक हत्याकांड में CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने दो लोगो को पकड़ा


    We News 24 Hindi »सीतामढ़ी/बिहार

    रोहित ठाकुर  की रिपोर्ट 


    सीतामढ़ी: शुक्रवार को नये SDPO पोस्ट सँभालते ही हरकत में एक्शन में आ गये और उनका एक्शन रंग भी लाया सीएसपी संचालक को  रीगा- सुप्पी पथ के गणेशपुर बभनगामा के समीप  की गोली मार कर हत्या दिया और 5 लाख रूपये लुट कर अपराधी फरार हो गया इस धटना  की जांच के लिए पहुंचे  नये SDPO ने इसको एक चेलेंज के रूप में स्वीकारा और इस सनसनीखेज हत्या की छानबीन शुरू कर दी .


    ये भी पढ़े-सीतामढ़ी: पुपरी रोड पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो छात्राएं गंभीर रूप से घायल

     

    घटनास्थल के आसपास लगे कई सीसीटीवी फुटेज को उन्होंने खंगाला। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बदमाशों की सारी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। अपराधियों की तस्वीर भी पुलिस को हाथ लग गई है। जिसके आधार पर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। 


    पुलिस का मानना है कि घटना में संलिप्त लाइनर से लेकर शूटर तक की गिरफ्तारी जल्द हो जाएगी और लूट की रकम भी बरामद की ली जाएगी। मौके पर रीगा सर्किल इंस्पेक्टर अनिल कुमार शर्मा, टेक्निकल सेल प्रभारी उपेंद्र महतो, रीगा थाना प्रभारी सुभाष मुखिया मौजूद थे। एसपी अनिल कुमार ने सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम गठित कर बदमाशों की गिरफ्तारी के आदेश दिए है।


    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें


    png

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728