Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    कृष्णाष्टमी पर रिलीज हुआ प्रिया मल्लिक का सोहर




    We News 24 Hindi »बिहार /राज्य/पटना

    ब्यूरो रिपोर्ट


    पटना : भारत की दिव्य आवाज़  पटना की फुलझड़ी प्रिया ने कृष्ण जन्माष्टमी पर नए अंदाज में सोहर गाया है।  भोजपुरी में गाऐ इस सोहर का निर्माण जानी-मानी प्रोड्यूसर- डायरेक्टर अपूर्वा बजाज ने किया है। पंकज नारायण एवं अथ भक्ति द्वारा प्रस्तुत इस भोजपुरी लोकगीत का संगीत दिया है युवा संगीतकार एल० के० लक्ष्मीकांत ने। रियलिटी शो ओम शांति ओम से अपनी  गायकी के नए अंदाज़ को लेकर म्यूजिक इंडस्ट्री में चर्चा में आई प्रिया मिथिलांचल सुपौल की रहने वाली है। 


    ये भी पढ़े-ISI आंतकियों को बचाने के लिए बना रहा महिला आतंकि ब्रिगेड ,हुआ टिफिन बॉक्स फंडिंग खुलासा


    पढ़ाई लिखाई पटना से हुई और इन दिनों मुंबई में रहकर फिल्मों और म्यूजिक कंपनियों के लिए नए नए प्रोजेक्ट कर रही है। प्रिया द्वारा गाए इस गीत में श्री कृष्ण के जन्मदिन पर यानी कृष्ण जन्माष्टमी पर उनकी बधाई के रूप में सोहर प्रस्तुत किया गया है। प्रिया मल्लिक का यह पहला भोजपुरी प्रोजेक्ट है जो दुनिया भर के सभी महत्वपूर्ण म्यूजिक ओ टी टी प्लेटफार्म पर सुना जा सकता है और डाउनलोड भी किया जा सकता है। इसके अलावा आने वाले हफ्तों महीनों में लगातार मैथिली, भोजपुरी एवं‌ अन्य लोक भाषाओं में प्रिया मल्लिक के गाने रिलीज किए जाएंगे। 


    ये भी पढ़े-सुशांत सिंह केस में CBI जांच शुरू होने से पहले उद्धव सरकार ने लगया अड़ंगा


    ज्ञात हो कि डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर पिछले कुछ महीनों में आए उनके गीतों को काफी पसंद किया गया है। जिसमें गणेश आरती, राधा- कृष्ण कीर्तन तथा लाकडाउन में उत्साह वर्धन गीत बी स्ट्रांग शामिल है।



    सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही प्रिया की गणेश आरती को संगीत दिया टॉयलेट एक प्रेम कथा के संगीत निर्देशक विक्की प्रसाद ने और उनमें टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्रियों ने काम किया। उसी प्रकार वी स्ट्रांग में फिल्म अभिनेत्री रिचा चड्डा ने प्रिया की आवाज को अपना चेहरा दिया। यह गाना लॉकडाउन में काफी वायरल हुआ। 

    ये भी पढ़े-सुशांत सिंह मामले में खुलासा, BMC ने महाराष्ट्र के बड़े नेता के इशारे पर पटना पुलिस को क्वारंटाइन किया


    दो हफ्ते पहले हुए रिलीज राधा- कृष्ण कीर्तन को प्रिया ने जाने-माने सिंगर जैजिम शर्मा के साथ गाया जो दर्शकों व श्रोताओं द्वारा खूब सराहा गया अपने संस्कारों में स्वेग घोलने वाली प्रिया मल्लिक ने इन दिनों बिहारी लोकगीत को नए अंदाज में करने का अभियान शुरू किया है, जिससे युवा पीढ़ी पारंपरिक लोकगीतों से जुड़ सके।

    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728