Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    ऐसा लगता है कि दिल्ली के स्कूल सितंबर में भी नहीं खुलेंगे?


    We News 24 Hindi »दिल्ली/एनसीआर 

    काजल कुमारी की   रिपोर्ट 

    नई दिल्ली : दिल्ली में स्कुल  तब तक नहीं खुलेगा जबतक कोरोना संक्रमण को लेकर सुरक्षा नहीं हो जाती ये  बात दिल्ली के  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब तक कोरोना से सुरक्षा को लेकर आश्वस्त नहीं हो जाएंगे तब तक स्कूल नहीं खोलेंगे। बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। 




    दिल्ली सचिवालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस के आयोजन के संबोधन पर मुख्यमंत्री ने यह बातें कही। उनके इस घोषणा के साथ सितंबर से स्कूल खुलने की चर्चाओं पर विराम लग गया है।
    अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब मैं जब लोगों से मिलता हूं तो उसमें बहुत से अभिभावक होते है। उनका यहीं संदेश रहता है कि अभी स्कूल मत खोलना। 






    उन्होंने कहा कि मैं उन सभी लोगों को आश्वस्त करता हूं कि मुझे भी आप लोगों के बच्चों की उतनी ही चिंता है, जितनी आपको है। जब तक कि हम कोरोना को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त नहीं होंगे, हम हम स्कूल नहीं खोलेंगे। जब अनलॉक शुरू हुआ था उस समय स्कूल, शिक्षण संस्थानों को तीसरे चरण में खोलने की बात कही गई थी। जिससे चर्चा थी कि सितंबर से स्कूल खुल सकते है। 

    ये भी पढ़े-दिल्ली दंगों की षडयंत्र बीते साल दिसंबर से ही रची जा रही थी,ताहिर हुसैन ने किया खुलासा


    इस मौके पर केजरीवाल ने सरकारी स्कूल के बच्चों की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि जब चारों तरफ कोरोना फैला हुआ था, उस समय हमें एक सुखद समाचार सुनने को मिला। हमारे दिल्ली के बच्चों ने इतिहास के सारे रिकार्ड तोड़ दिए। हमारे दिल्ली सरकार के सरकारी स्कूलों के बच्चों के 98 प्रतिशत नतीजे आएं। हम पहले इसे सपने में भी नहीं सोच सकते थे। बच्चों ने दिखा दिया कि कुछ भी असंभव नहीं है। उन्होंने एक उम्मीद दी है कि हो तो सकता है।

    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728