पटना:-राजधानी पटना के रानी तालाब थाना क्षेत्र के काब निसरपुरा मनेर लाइन के पास नहर में एक युवक का अर्धनग्न शव बरामद किया गया, बताया जा रहा है कि जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों को जैसे ही मामले की जानकारी मिली तो ये खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते लोगों का हुजूम घटनास्थल पर पहुंच गया. मौके पर भारी मात्रा में लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई.
लोगों ने बताया कि मृत युवक के शरीर पर घाव के कई निशान हैं जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि युवक को पहले किसी ने बुरी तरह पिटा है उसके बाद उसे मौत के घाट उतार दिया है. फिलहाल पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दे दी गई है और पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ में जुट गई है. शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है और मामले की जांच कर रही है।
Author Details WE NEWS 24 एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और समर्पित हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो समाज, र
WE NEWS 24 एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और समर्पित हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो समाज, राजनीति, धर्म, शिक्षा, अपराध, ग्रामीण विकास और मानवाधिकार जैसे ज्वलंत मुद्दों पर बेबाक और तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करता है।
हमारा लक्ष्य केवल खबरें दिखाना नहीं, बल्कि उन सच्चाइयों को उजागर करना है जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया अक्सर अनदेखा कर देती है।