Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    सीतामढ़ी: जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में चली गोली, एक शख्स की मौत



    We News 24 Hindi » बिहार/राज्य/सीतामढ़ी

    रोहित ठाकुर  रिपोर्ट


    सीतामढ़ी: जमीनी विवाद को लेकर पोसुआ पटनिया गांव में रविवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. इस दौरान एक पक्ष के तकरीबन 4 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए. घटना में सूप्पी थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव निवासी नंदकिशोर सिंह 65 वर्ष की गोली लगने से घटनास्थल पर मौत हो गई.


    मृतक नंदकिशोर सिंह पर कई अपराधिक मामले भी दर्ज हैं. जानकारी के अनुसार कई वर्षों से जमीन को लेकर पटनिया गोट गांव के गणेश कुमार सिंह और संजय के बीच विवाद चल रहा था. रविवार की सुबह संजय अपने जमीन पर रोपनी करने पहुंचा था. तभी गांव के ही पुत्र अजीत कुमार भोला कुमार और रमन कुमार समेत अन्य पहुंचकर लाठी-डंडे से संजय को मारपीट करने लगे. घटना में संजय के अलावा उनके कई सहयोगी भी बुरी तरह जख्मी हो गए.



    मारपीट के दौरान अचानक से गोली चली जिसमें गणेश कुमार सिंह के रिश्तेदार नंद किशोर सिंह की घटनास्थल पर मौत हो गई. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नंदकिशोर सिंह पर उसके अपने भांजा ने ही गोली चलाया है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 


    घटना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की एवं दूसरे पक्ष के संजय को गिरफ्तार कर लिया एवं पुलिस हिरासत में ही उसकी इलाज चल रही है. थानेदार ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में गोली चलाने वाले व्यक्ति का चेहरा साफ दिखाई नहीं दे रहा है. सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है.

    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728