Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    सुशांत सिंह केस में एक और खुला राज : विदेश में एक बिजनेमैन से मिली थी रिया ,फोन से डिलीट किया मैसेज




    We News 24 Hindi »बिहार/पटना

    राज कुमार  की  रिपोर्ट 

    पटना: विदेश दौरे के दौरान एक बिजनेसमैन से रिया चक्रवर्ती की मुलाकात हुई थी। इस बात के सामने आने के बाद ईडी व अन्य जांच एजेंसियों ने तफ्तीश शुरू कर दी है। रिया ने किस बिजनेसमैन से और क्यों बात की थी, इस पहलू पर तफ्तीश की जा रही है।सवाल यह भी उठने लगे हैं कि क्या रिया बिजनेस में रुपये इनवेस्ट करना चाहती थी। 


    अगर ऐसा है तो रुपये किसके थे। कहीं सुशांत के रुपये को ही तो रिया विदेश में इनवेस्ट नहीं करना चाहती थी। बहरहाल, ईडी सहित अन्य जांच एजेंसियों की पड़ताल के बाद इस बात से पर्दा उठ जायेगा।रिया ने अपने मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से कई मैसेजों को भी डिलीट किया है। सूत्रों की मानें तो जांच एजेंसियां उन सभी मैसेज को रिकवर करने की कोशिश कर रही है। 



    भाई के बर्थ-डे का खर्च सुशांत के क्रेडिट कार्ड से 
    जांच में ऐसी बात भी सामने आ रही है कि रिया ने अपने भाई के बर्थ-डे का खर्च भी सुशांत के क्रेडिट कार्ड से ही दिया था। इस पहलू पर जांच की जा रही है। गौरतलब है कि यह बात पहले भी सामने आ चुकी है रिया सुशांत के क्रेडिट और डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करती थी। उनके बैंक खातों से भी वह पैसे निकाला करती थी। 

    ये भी पढ़े-जम्मू-कश्मीर: शोपियां मुठभेड़ में 'आतंकियों' के मारे जाने पर घिरी सेना


    बड़ी बहन का बैग उठाते हुये सुशांत का वीडियो वायरल
    सुशांत और उनके परिवार के सदस्यों के बीच तकरार की बात जान-बूझकर उड़ायी गयी। वे अपने परिवार के बेहद करीब थे। इसी साल फरवरी के महीने में सुशांत अपनी बहन का ब्रिफकेस उठाते दिख रहे हैं। सामान उठाने का उनका वीडियो वायरल है। मुंबई के बांद्रा में वे अपनी बहन का बैग उठाकर गाड़ी में रखते दिख रहे हैं। 

    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728