सुशांत सिंह मामले में इस समय की बड़ी खबर ,DRDO गेस्ट हाउस पहुंचीं रिया चक्रवर्ती, CBI करेगी रिया से पूछताछ
We News 24 Hindi »मुंबई
अनिल पाटिल
मुंबई : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के सुसाइड मामले में सीबीआई की टीम लगातार जांच कर रही है और इस मामले में टीम अब तक कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है. इसी बीच खबर आ रही है कि रिया चक्रवर्ती को सीबीआई ने पूछताछ के लिए बुलाया है. वहीं, खबर यह भी है कि रिया के अलावा उनके भाई शोविक चक्रवर्ती को भी डीआरडीओ (DRDO) के गेस्ट हाउस में CBI पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है.
आपको बताते चले को सुशांत सिंह राजपूत की मौत हत्या थी या आत्महत्या? इस गुत्थी को सुलझाने के लिए पिछले सात दिनों से सीबीआई की टीम तफ्तीश में जुटी हुई है। इस बीच सीबीआई ने आज यानी जांच के आठवें दिन सुशांत सिंह मौत मामले में पूछताछ के लिए अभिनेत्री और मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती को बुलाया है। इससे पहले रिया के भाई शॉविक से सीबीआई ने करीब 12 घंटे तक पूछताछ की थी। आज रिया चक्रवर्ती सीबीआई के समक्ष पूछताछ के लिए उपस्थित हो रही हैं। आखिरकार रिया चक्रवर्ती 8 जून को सुशांत का फ्लैट छोड़ कर क्यों गईं, क्या है सुशांत केस में ड्रग्स का कनेक्शन, रिया 45 मिनट तक मॉर्चरी में क्या कर रही थीं, क्या सच में डिप्रेशन में थे सुशांत? ऐसे तमाम सवालों की बौछार सीबीआई कर सकती है।
ये भी पढ़े-एक प्यार का नगमा है" मुकेश की याद में सुरीली शाम
इन लोगों से भी आज हो सकती है दोबारा पूछताछ


