Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    सुशांत सिंह केस में CBI जांच शुरू होने से पहले उद्धव सरकार ने लगया अड़ंगा


    We News 24 Hindi »महाराष्ट्र/राज्य/मुम्बई 

    रविन्द्र जाधव की  रिपोर्ट


    मुंबई: सुशांत सिंह मामले में अभी CBI की जांच  शुरू भी नहीं हुई और महाराष्ट्र की
    उद्धव  सरकार CBI के रास्तों में अड़ंगा लगाने के फिराक में अपने सिस्टम को लगा दिया है  . महाराष्ट्र सरकार की मंत्री और मुंबई की मेयर ने सुशांत सिंह केस में जांच के लिए मुंबई आने वाली CBI की टीम को बिना इजाजत मुंबई में दाखिल होने  पर 14 दिन के क्वारंटाइन में भेजने का ऐलान कर दिया है. इस एलान  पर महाराष्ट्र का विपक्षी पार्टी  उद्धव  सरकार को घरने में लग गए है. 

    ये भी पढ़े-सुशांत सिंह मामले में खुलासा, BMC ने महाराष्ट्र के बड़े नेता के इशारे पर पटना पुलिस को क्वारंटाइन किया


    बीएमसी ने उद्धव  सरकार के इशारे पर आनन-फानन में कोरोना को लेकर गाइडलाइन जारी कर दिया है, जिसमें दूसरे प्रदेश से फ्लाइट से आने वाले लोगों को 14 दिनों का आईसोलेशन में रहना अनिवार्य कर दिया है.

    ये भी पढ़े-सीतामढ़ी: जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में चली गोली, एक शख्स की मौत


    मुंबई की मेयर किशोरी पेडणेकर ने ऐलान किया है कि सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच करनेवाले सीबीआई अफसरों को मुंबई आने से पहले बीएमसी से इजाजत लेना  होगा. ऐसा नहीं करने पर उन्हें 14 दिनों के लिए क्वारंटीन में रखा जाएगा. बीएमसी ने बीते 3 अगस्त को SOP जारी किया है. 



    SOP में कहा गया है कि अगर कोई सरकारी अधिकारी फ्लाइट से मुंबई आता है तो उसे क्वारंटीन में छूट पाने के लिए दो कार्य दिवस पहले संबंधित विभाग से NOC लेनी होगी. क्यों आ रहे हैं? कितना जरूरी काम है और क्यों क्वारंटीन में छूट चाहिए इन बातों की जानकारी देनी होगी. ये जानकारी नहीं देने और SOP का पालन नहीं करने पर सरकारी अधिकारी को क्वारंटीन कर दिया जाएगा.

    ये भी पढ़े-मुजफ्फरपुर :भाजपा नेता ने बाढ़ पीड़ितों के बीच किया राहत सामग्री का वितरण


    उधर, बीजेपी इस पूरे केस में मुंबई पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठा रही है और जांच पूरी होने तक पुलिस कमिश्नर को छुट्टी पर भेजने की मांग कर रही है. उधर, महाराष्ट्र सरकार सुशांत सिंह केस की सीबीआई जांच को राजनीति से प्रेरित बता रही है.



    शिवसेना नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री अनिल परब ने कहा कि सीबीआई हो या ईडी अपने अपने दायरे में जांच कर रहे हैं तो कोई दिक्कत नहीं है. लेकिन सीबीआई अधिकारी अगर मुंबई आ रहे हैं और वो कोरोना नेगेटिव का सर्टिफिकेट लेकर आते हैं तो हम उन्हें जांच करने से नहीं रोकेंगे. लेकिन हम चाहें तो उनकी (कोरोना) जांच कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि यह हमारा अधिकार है. 

    ये भी पढ़े-मुजफ्फरपुर:समाज में वृक्षारोपण की संस्कृति विकसित हो : डॉ० गोपालजी त्रिवेदी


    बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच के लिए हाल ही में मुंबई आए पटना के एसपी विनय तिवारी को नियमों का हवाला देते हुए बीएमसी ने क्वारंटीन कर दिया था.

    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728