Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    वैशाली में बाइक की ठोकर से साईकल सवार की मौत


    We News 24 Hindi »वैशाली/बिहार 

    सिटिजन रिपोर्टर


    वैशाली  : जंदाहा-हाजीपुर एनएच-322 मार्ग में जंदाहा थाना के गुरु चौक के पास अज्ञात बाइक की ठोकर से एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक मुकुंदपुर भाथ निवासी राम अवतार सिंह थे।


    ये भी पढ़े-जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने अपने से पद से इस्तीफा दिया, पीएम मोदी ने दुख जताया

    बताया जाता है कि वे अपनी पत्नी का दवा लेने साइकिल से गुरु चौक स्थित दवा दुकान पर गए थे। लौटते समय चौक स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के समीप हाजीपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक से साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी और भाग निकला। 



    घटनास्थल पर ही रामअवतार सिंह की मौत हो गई। सूचना पर जंदाहा थाना के एएसआइ उमा शंकर राय दहुंचे तथा आनन-फानन में पुलिस वाहन से पीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।

    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें


    png

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728