Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    हथियारबंद अपराधियों ने लूटपाट के दौरान एक रिटायर्ड दरोगा को गोली मारकर हत्या कर दी

     


    We News 24 Hindi »सिवान/बिहार

    नीरज कुमार की रिपोर्ट 

    बिहार :के सीवान में हथियारबंद अपराधियों ने लूटपाट के दौरान एक रिटायर्ड दरोगा की गोली मार हत्या कर दी। रिटायर्ड दरोगा उत्तर प्रदेश के सलेमपुर थाना क्षेत्र तिलौली निवासी गोरख प्रसाद थे। वारदात जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के भठई गांव में रविवार की देर रात बताई जा रही है।
     

    ये भी पढ़े-मुजफ्फरपुर,1 किलो गांजा 2 लाख 80 हजार रुपये नगद के साथ गाड़ी समेत व्यक्ति गिरफ्तार


    घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने दरोगा की बोलेरो गाड़ी भी लेकर फरार हो गए। हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।


    बताया जा रहा है कि गोरख प्रसाद रविवार को सीवान जंक्शन अपनी समधन को रिसीव करने गए थे। समधन को रिसीव करने के बाद वे उन्हें छोड़ने के लिए समधन के गांव नौतन थाना क्षेत्र के अंगौता गए थे। वहां भोजन करने के बाद रात करीब साढ़े दस बजे सलेमपुर के लिए निकले। 


    उनके साथ उनका ड्राइवर रजनीश कुमार पांडेय भी था। जैसे ही उनकी गाड़ी भठई गांव के पास पहुंची स्कार्पियो सवार बदमाशों ने घेर लिया। कुछ झड़प के बाद बदमाशों ने दारोगा को गोली मार दी।
     
    पौत्र के जन्मदिन समारोह में शामिल होने घर लौट रहे थे

    बताया जा रहा है कि रविवार को उनके पौत्र का जन्मदिन मनाया जा रहा था। इसे लेकर उन्हें घर वापसी को लेकर परिजन की ओर से कहा गया। फलस्वरूप समारोह में शामिल होने देर रात घर के लिए निकल गए।


    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728