Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    योगी सरकार की बड़ी कार्यवाई ,बिल्डर से भूमाफिया बने रवि बंसल की पांच करोड़ की संपत्ति जब्त



    We News 24 Hindi »आगरा/उत्तर प्रदेश

    अविनाश गौतम  की रिपोर्ट 


     आगरा: के गढ़ी भदौरिया (जगदीशपुरा) स्थित नाथ का बाग की जमीन को कब्जाने और बेचने पर भूमाफिया घोषित हुए बिल्डर रवि बंसल के खिलाफ गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की गई। रिंकू सरदार के बाद पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने गैंगस्टर ऐक्ट में रवि बंसल की छह संपत्तियों को जब्त किया। जब्त की गई संपत्तियों की कीमत करीब पांच करोड़ रुपये बताई गई है। दो और संपत्तियां जब्त होनी हैं। उनमें किराएदार हैं। उन्हें दो दिन का समय दिया गया है।




    2018 में बिल्डर पर धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज हुए

    SSP बबलू कुमार ने बताया कि वर्ष 2018 में बिल्डर रवि बंसल के खिलाफ धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज हुए थे। उस पर प्राचीन नाथ का बाग की जमीन को बेचने और वहां कॉलोनी बसाने का आरोप था। पुलिस ने कई लोगों को इस मामले में जेल भेजा था। रवि बंसल फिलहाल जमानत पर बाहर है। उसके खिलाफ गैंगस्टर ऐक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई थी। पुलिस की रिपोर्ट पर उसे भूमाफिया चिन्हित किया गया था। आगरा में अभी तक किसी बिल्डर के खिलाफ यह सबसे बड़ी कार्रवाई है।





    देवरिया जिला पंचायत अध्यक्ष की 16 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क
    देवरिया जिला पंचायत अध्यक्ष रामप्रवेश यादव की 16 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क होगी। इसमें उनके करीब एक दर्जन प्लॉट, मकान, ईंट भट्ठा, अंडा फार्म के अलावा आधा दर्जन गाड़ियां हैं। जिला मजिस्ट्रेट अमित किशोर ने गुरुवार को इस आशय के आदेश जारी किए। पुलिस ने संपत्ति चिह्नित कर ली है। एक से दो दिन में कुर्की की कार्रवाई होगी।


    जिला पंचायत अध्यक्ष पर गुरुवार को पुलिस-प्रशासन का शिकंजा और कसा। जिला पंचायत अध्यक्ष रामप्रवेश यादव पर वर्ष 2018 में दीपक मणि का अपहरण कर जमीन बैनामा कराने का मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद गैंगस्टर की कार्रवाई की गई। पुलिस ने गैंगस्टर के रूप में अर्जित संपत्ति को कुर्क करने लिए जिला मजिस्ट्रेट अमित किशोर के यहां अपनी रिपोर्ट सौंपी। उसी क्रम में अब जिला मजिस्ट्रेट ने संपत्ति कुर्क करने का आदेश दे दिया है। राम प्रवेश के पैतृक गांव समेत कई जगहों की संपत्ति कुर्क होगी।



    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़   Updates  पाने के  लिए  हमारे  नंबर 9599389900  को अपने मोबाईल 
    में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर 
     क्लिक करें और पेज को लाइक करें |


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728