Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    मोदी सरकार बड़ी घोषणा! 21 सितंबर से चलेंगी 20 जोड़ी क्‍लोन ट्रेन, वेटिंग टिकट पर मिलेगी कंफर्म बर्थ





    We News 24 Hindi »नई दिल्ली 

    रोहित ठाकुर  की रिपोर्ट

    नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने रेल यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ी घोषणा की है. रेल मंत्रालय  ने घोषणा की है कि ट्रेनों के सबसे ज्‍यादा व्‍यस्‍त रूट्स पर 21 सितंबर 2020 से 20 जोड़ी क्‍लोन ट्रेनें चलाने का फैसला लिया गया है. ये क्‍लोन ट्रेनें पूरी तरह से आरक्षित होंगी और पहले से तय समय पर चलेंगी. इनकी रफ्तार मुख्‍य ट्रेन से ज्‍यादा होगी. साथ ही इनके स्‍टॉपेज भी मुख्‍य ट्रेन के मुकाबले कम होंगे. इससे दोनों ट्रेनें आखिरी स्‍टेशन पर करीब-करीब एक ही समय पर पहुंचेंगी.

    ये भी पढ़े-राष्ट्रीय जनता दल” ने 66 उम्मीदवारों का टिकट किया फाईनल, जाने किसको मिला कन्हा से टिकट




    क्‍लोन ट्रेन का किराया हमसफर और जनशताब्‍दी के बराबर
    रेल मंत्रालय ने बताया कि 19 जोड़ी क्‍लोन स्‍पेशल ट्रेनों को हमसफर रैक्‍स का इस्‍तेमाल कर चलाया जाएगा. वहीं, 1 जोड़ी लखनऊ दिल्‍ली क्‍लोन स्‍पेशल ट्रेन को जनशताब्‍दी एक्‍सप्रेस की तरह चलाया जाएगा.

    ये भी पढ़े-हम फिट तो इंडिया फिट,स्वस्थ जीवन से हमारे समाज में अच्छी संदेश जाती है

     

    हमसफर रैक का किराया हमसफर ट्रेन के बराबर होगा. वहीं, जनशताब्‍दी रैक का किराया जनशताब्‍दी एक्‍सप्रेस के बराबर होगा. मंत्रालय के मुताबिक, क्‍लोन स्‍पेशल ट्रेन का एडवांस्‍ड रिजर्वेशन पीरियड (ARP) 10 दिन का होगा. इन क्‍लोन ट्रेनों के लिए रिजर्वेशन 19 सितंबर से शुरू हो जाएगा.


    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728