सिंह राजपूत के मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले की जांच CBI ने शुरू की
We News 24 Hindi »मुंबई
रधुवीर जाधव की रिपोर्ट
मुंबई: एक्टर सुशांत (Sushant Singh Rajput) की मौत के मामले की चल रही जांच के दौरान आज गुरुवार को सीबीआई (CBI) ने उनकी मैनेजर रहीं दिशा सालियान (Disha Salian) की मौत के केस की जांच शुरू कर दी है. दिशा सालियान ने सुशांत की मौत के कुछ पहले ही एक बिल्डिंग से कूदकर अपनी जान दे दी थी.
ये भी पढ़े-सहारा में जमा चार करोड़ लोगों के 86,673 करोड़ रुपए खतरे में,सरकार ने बताया गड़बड़, जमा लेने पर रोक
सीबीआई ने दिशा सालियान मामले की जांच शुरू करते हुए सबसे पहले Cornerstones Company के मालिक बंटी सचदेव को पूछताछ के लिए डीआरडीओ के गेस्ट हाउस में बुलाया है. बंटी सचदेव एक्टर सोहेल खान की पत्नी के भाई भी हैं.
बता दें कि Cornerstones Company एक सेलिब्रिटी मैनेजमेंट कंपनी है, जो विराट कोहली सहित बहुत सारे क्रिकेटर्स से लेकर कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के पीआर का काम देखती है. दिशा सालियान इसी कंपनी में काम करती थीं. मौत से पहले वो सुशांत सिंह राजपूत की एक फिल्म का पीआर संभाल रही थीं.
ये भी पढ़े-रेलवे लाइन के आस-पास से झुग्गी हटाने का SC ने दिया आदेश कहा- 'राजनीतिक हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं
गौरतलब है कि सीबीआई दिशा सालियान की 8 जून को हुई मौत के मामले को सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जोड़कर अपनी इन्क्वायरी कर रही है.
![]() |

