नई दिल्ली : पाकिस्तान में कोरोनावायरस के 548 नए मामले आने के बाद यहां कोविड-19 मामलों की कुल संख्या 300,371 हो गई। शुक्रवार को स्वास्थ्य अधिकारियों ने ये जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, पाकिस्तान में पिछले 24 घंटों में पांच मौतें इस बीमारी से हुई हैं जिसके बात मरने वालों का कुल आंकड़ा 6,370 हो गया है।
पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, सिंध प्रोविंस सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है जहां अब तक 131,404 मामले सामने आ चुके हैं। उसके बाद स्थान पंजाब का है जहां 97,533 मामले दर्ज हुए हैं। खैबर पख्तूनख्वा में 36,823 मामले सामने आए हैं। पाकिस्तान में फिलहाल 5,795 एक्टिव मामले हैं जबकि 288,206 लोग ठीक हो कर घर जा चुके हैं।
महामारी पर काबू पाने के लिए पाकिस्तान सरकार ने मार्च और अप्रैल के महीने में लॉकडाउन लगाया था। फिर मामले कम आने के बाद लॉकडाउन हटा लिया गया। लेकिन अब फिर से कोरोनावायरस के मामले बढ़ रहे हैं।
Author Details WE NEWS 24 एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और समर्पित हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो समाज, र
WE NEWS 24 एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और समर्पित हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो समाज, राजनीति, धर्म, शिक्षा, अपराध, ग्रामीण विकास और मानवाधिकार जैसे ज्वलंत मुद्दों पर बेबाक और तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करता है।
हमारा लक्ष्य केवल खबरें दिखाना नहीं, बल्कि उन सच्चाइयों को उजागर करना है जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया अक्सर अनदेखा कर देती है।