देहरादून :आखिरकार एक महिला के आरोपों से घिरे द्वाराहाट से भाजपा विधायक महेश नेगी और उनकी पत्नी रीता नेगी के खिलाफ अदालत के आदेश के बाद रविवार सुबह नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। इसकी पुष्टि थाने के इंस्पेक्टर राकेश गुसाईं ने की है।
उन्होंने बताया कि विधायक पर दुष्कर्म करने और उनकी पत्नी पर जान से मारने की धमकी देने और मामले को दबाने का आरोप है। उल्लेखनीय है कि एसीजेएम पंचम की कोर्ट ने शनिवार को विधायक पर दुष्कर्म और रीता नेगी पर अनैतिक कार्य करते हुए मामले को दबाने के आरोप में फौरन मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था।
महिला के वकील एसपी सिंह के मुताबिक पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की थी। इस वजह से कोर्ट में 156 (3) के तहत प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया। शनिवार को प्रार्थना पत्र को एसीजेएम पंचम ने स्वीकार किया। अदालत ने थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस को जल्द विवेचना शुरू करने को भी कहा है।
उधर, पिछले महीने विधायक की पत्नी ने महिला के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें महिला पर आरोप लगाया गया है कि वह विधायक से संबंध होने की बात करके उनसे पांच करोड़ रुपये मांग रही है। महिला ने अपनी बच्ची को भी विधायक की ही बताया था। इसके उलट इस महिला की मांग है कि उसकी बच्ची का डीएनए विधायक से मैच कराया जाए। इस मसले पर राज्य महिला आयोग और बाल आयोग ने भी पुलिस से जवाब मांगा था। कुछ दिन पहले नैनीताल हाईकोर्ट महिला की गिरफ्तारी पर रोक लगा चुकी है।
Author Details WE NEWS 24 एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और समर्पित हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो समाज, र
WE NEWS 24 एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और समर्पित हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो समाज, राजनीति, धर्म, शिक्षा, अपराध, ग्रामीण विकास और मानवाधिकार जैसे ज्वलंत मुद्दों पर बेबाक और तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करता है।
हमारा लक्ष्य केवल खबरें दिखाना नहीं, बल्कि उन सच्चाइयों को उजागर करना है जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया अक्सर अनदेखा कर देती है।
Post Bottom Ad
"क्या छत्तरपुर में विधायक और पार्षद ने किया भ्रष्टाचार?समाजसेवी संजीव कुमार ने खोला राज