बिहार:विधानसभा चुनाव को लेकर जेडीयू ने आज चुनावी बिगुल फूंक दिया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज जेडीयू के नए कार्यालय में बने कर्पूरी सभागार से ‘निश्चय संवाद’ को संबोधित किया. यह एक वर्चुअल रैली थी जो पार्टी और जदयू नेताओं के पूरे डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रसारित हो रही थी. इसके अलावा मीडिया के भी डिजिटल प्लेटफार्म पर इसे ब्रॉडकास्ट किया गया .
सीतामढ़ी शहर स्थित मेहसौल चौक स्थित हक कॉम्प्लेक्स में मुख्यमंत्री की नीतीश कुमार के डिजिटल रैली का लाइव प्रसारण का आयोजन किया गया. यहां हो रहे कार्यक्रम के संयोजक पूर्व सांसद अनवारुल हक़ के पुत्र मो. अमज़द हुशेन अनवर, आजम हुशेन अनवर थे.
निश्चय संवाद’ को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना संक्रमण रोकने को लेकर किए जा रहे सरकार के काम की आलोचना करने वालों की खबर ली. उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन इशारा स्पष्ट था. नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में कोरोना को लेकर कुछ लोग बगैर जानकारी कुछ भी बोलते रहते हैं. उन्होंने कहा कि वे उसपर ध्यान नहीं देते हैं, काम करते हैं. बहुत लोगों को काम कम, प्रचार ज्यादा चाहिए.
मुख्यमंत्री के डिजिटल कार्यक्रम में जदयू के वरिष्ठ नेता आजम हुशेन अनवर, युवा जदयू के प्रदेश महासचिव अमित कुमार सहाय, शंकर बैठा, पूर्व नगर अध्यक्ष सुरेंद्र पटेल, चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नरेंद्र शाही, सुरेंद्र हाथी, जयनारायण महतो, अरुण कुमार सिंह, उदय कुमार सिंह, चंद्रदेव मंडल, शाद हुशेन, सद्दाम हुसैन शामिल थे.
Author Details WE NEWS 24 एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और समर्पित हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो समाज, र
WE NEWS 24 एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और समर्पित हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो समाज, राजनीति, धर्म, शिक्षा, अपराध, ग्रामीण विकास और मानवाधिकार जैसे ज्वलंत मुद्दों पर बेबाक और तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करता है।
हमारा लक्ष्य केवल खबरें दिखाना नहीं, बल्कि उन सच्चाइयों को उजागर करना है जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया अक्सर अनदेखा कर देती है।
Post Bottom Ad
"क्या छत्तरपुर में विधायक और पार्षद ने किया भ्रष्टाचार?समाजसेवी संजीव कुमार ने खोला राज