Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    लालू - नीतीश ने मिलकर बिहार को दिया गरीबी और बेरोजगारी का कलंक : प्रदीप जोशी





    We News 24 Hindi »पटना/बिहार

    सर्वेश कश्यप  की रिपोर्ट

    पटना:15 सितंबर 2020 : राष्ट्र सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप जोशी ने पार्टी  के पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बिहार में गरीबी और बेरोजगारी की समस्या का जिम्मेदार लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार के शासन को बताया। उन्होंने कहा कि 33 साल में गुरु जयप्रकाश नारायण व कर्पूरी ठाकुर के दो चेलों - लालू और नीतीश की सरकार ने बिहार को देश के सबसे अशिक्षित, गरीब और बेरोजगार  प्रदेश का कलंक देने के अलावा कुछ नहीं किया।


    ये भी पढ़े-बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटि के कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी का रंजन यादव ने अरवल में भव्य स्वागत किया। 

    जोशी ने कहा कि इस कलंक को बिहार का नवनिर्माण करके ही मिटाया जा सकता हैं, जिसके लिए निर्माण और सृजन के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर आगामी 17 सितंबर को राष्ट्र सेवा दल की तरफ से 'रोजगार एक करोड़' वर्चुअल रैली का भव्य आयोजन किया जाएगा है। इस रैली में हम बताएंगे कि कैसे सत्ता में आने पर हम बिहार के एक करोड़ लोगों को रोजगार दिया देंगे।

    उन्होंने कहा कि शर्म की बात है कि उसी 17 सितम्बर को देश के कई हिस्सों में लाखों बेरोजगार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के विरोध में बेरोजगार दिवस मनाने वाले हैं। हम चाहते हैं कि तमाम बेरजोगार भाई बहन हमारी रैली से जुड़े और हमें सुनें फिर चुनें। झूठे वादों के उस्ताद मोदी, नीतीश और लालू जैसे नेताओं के झांसे में अब किसी भी कीमत पर ना आएं। 

    ये भी पढ़े-VIDEO:कानू हलवाई राजनैतिक चेतना मंच की एक दिवसीय बैठक संपन्न हुई



    जोशी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान अपनी पार्टी के चुनावी नारे 'अबकी बार बेरोजगारों की सरकार' को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि हमें ऐसे बिहार का निर्माण करना है जिससे देश और विदेश में रोजगार के साथ बिहारवासियों को सम्मान मिले। हमे ऐसा बिहार बनाना है जो देश के दूसरे राज्यों से नहीं बल्कि दुनिया के सबसे विकसित देशों से मुकाबला कर सके।



    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें



    %25E0%25A4%2595%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%2581%25E0%25A4%259F%25E0%25A5%2580%2B%25E0%25A4%25B5%25E0%25A4%25BF%25E0%25A4%25A7%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%25A8%2B%25E0%25A4%25B8%25E0%25A4%25AD%25E0%25A4%25BE%2B

    WhatsApp%2BImage%2B2020-09-10%2Bat%2B12.31.47%2BPM


    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728