Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    मुजफ्फरपुर बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 22 सितंबर से

     


    We News 24 Hindi » सीतामढ़ी /बिहार

    नीरज कुमार   की रिपोर्ट 




     


     मुजफ्फरपुर:बीएड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा का संचालन कदाचार रहित एवं शांतिपूर्ण तथा स्वच्छ वातावरण में 22 सितंबर से 30 केन्द्रों पर आयोजित किया गया है। इस बाबत प्रमंडलीय आयुक्त पंकज कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक की।



    बैठक में जिलाधिकारी मुजफ्फरपुर डॉ. चंद्रशेखर सिंह, सहायक समाहर्ता खुशबू गुप्ता, उप निदेशक जनसंपर्क कमल सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।प्रमंडलीय आयुक्त ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि बीएड संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण रूप से संपन्न करवाया जाय। कहा कि कोविड-19 के वातावरण में कोरोना से जुड़े प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन करते हुए परीक्षा आयोजित होनी चाहिए। 




    परीक्षा केंद्रों पर शारीरिक दूरी का पालन होना चाहिए और सेनिटाइजर की भी पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।परीक्षा का संचालन कदाचार मुक्त हो तथा स्वस्थ एवं शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा आयोजित हो इसे लेकर उन्होंने जिलाधिकारी मुजफ्फरपुर और वरीय पुलिस अधीक्षक को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में स्टैटिक दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करें।परीक्षा में प्रतिनियुक्त किए गए। 

    ये भी पढ़े-भारतीय रेल के निजीकरण का हो रहा है पुरजोर विरोध ,देखे वीडियो

    सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी तथा वरीय अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन गंभीरतापूर्वक करेंगेताकि परीक्षा का संचालन शांतिपूर्ण और कदाचार रहित हो सके। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस संबंध में किसी भी तरह की कोताही और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।




    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें



    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728