मुजफ्फरपुर:एक प्रयास मंच के द्वारा चंद्रलोक गुमटी मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंच के संस्थापक संजय रजक ने कहा कि हर साल 8 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया जाता है।
साक्षरता दिवस कार्यक्रम आयोजन करने का उद्देश्य होता है कि लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना साथ ही लोगों को शिक्षा के महत्व तरफ आकर्षित करना। शिक्षा इंसान के सर्वांगीण विकास के लिए काफी अहम है। यह समाज और देश को तरक्की के लिए रास्ते पर ले जाने की बुनियाद है।
शिक्षा समाज और संस्कार को आगे बढ़ाने का आधार है। सभी लोगों को साक्षर करने की जरूरत है। आज मंच के द्वारा बस्ती में महिलाओं के बीच साक्षरता अभियान का आयोजन किया गया साथ ही महिलाओं के बीच पठन सामग्री पेंसिल, रबर, कटर, कॉपी का वितरण किया गया कार्यक्रम रोहित मलीक, सन्नी मलीक व बस्ती के लोग उपस्थित थे।
Author Details WE NEWS 24 एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और समर्पित हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो समाज, र
WE NEWS 24 एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और समर्पित हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो समाज, राजनीति, धर्म, शिक्षा, अपराध, ग्रामीण विकास और मानवाधिकार जैसे ज्वलंत मुद्दों पर बेबाक और तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करता है।
हमारा लक्ष्य केवल खबरें दिखाना नहीं, बल्कि उन सच्चाइयों को उजागर करना है जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया अक्सर अनदेखा कर देती है।