सीतामढ़ी:जिले के भिठ्ठा OP क्षेत्र के हनुमान नगर और बीसपट्टी के बीच गांव से पुलिस ने एक दिल्ली नंबर वाली कार पर लदी 31 कार्टन नेपाली शराब के साथ तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार किया। भिठ्ठा ओपी सीतामढ़ी क्षेत्र के हनुमान नगर गांव व बीसपट्टी गांव के भिठ्ठा ओपी के अवर निरीक्षक दशरथ प्रसाद सिंह ने पुलिस जवानों के साथ (MARUTI WAGON R GREEN LXI वैगन आर कार उसे रोक कर तलाशी ली।
जिसमें भारी मात्रा में लदी नेपाली शराब बरामद की गई। पुलिस ने वैगन आर कार (DL-4 CAX-7669) को भी जब्त कर लिया। कार में सवार तीन तस्कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शराब कारोबारी की पहचान सुरसंड थाना क्षेत्र के मैदान गांव निवासी लाल बचन यादव, वीरपुर गांव निवासी प्रवीन कुमार, व मलिकाना गांव निवासी वीरेंद्र कुमार तिवारी के रूप में की गई। पर ये कार दिल्ली के जनकपुरी में 10 नवम्बर 2017 को किसी वीरेंद्र कुमार के नाम पर रजिस्टर्ड है
गिरफ्तार धंधेबाजों के पास से 3 मोबाइल, एक पासपोर्ट, के अलावा अन्य सामग्री जब्त की गई। थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर भोला कुमार सिंह ने कहा कि अवर निरीक्षक दशरथ प्रसाद सिंह के बयान पर तीनों धंधेबाजों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
Author Details WE NEWS 24 एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और समर्पित हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो समाज, र
WE NEWS 24 एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और समर्पित हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो समाज, राजनीति, धर्म, शिक्षा, अपराध, ग्रामीण विकास और मानवाधिकार जैसे ज्वलंत मुद्दों पर बेबाक और तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करता है।
हमारा लक्ष्य केवल खबरें दिखाना नहीं, बल्कि उन सच्चाइयों को उजागर करना है जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया अक्सर अनदेखा कर देती है।
Post Bottom Ad
"क्या छत्तरपुर में विधायक और पार्षद ने किया भ्रष्टाचार?समाजसेवी संजीव कुमार ने खोला राज