भागलपुर: कजरैली थाना क्षेत्र के गौराचौकी गांव में गुरुवार की रात दस बजे बदमाशों ने युवक की गोली मार हत्या कर दी थी। हत्यारों ने शव को गौराचौकी गांव के समीप भागलपुर-कजरैली मुख्य मार्ग पर फेंक दिया था। लोगों ने शव देख घटना की जानकारी कजरैली थानाध्यक्ष पंकज कुमार को दी थी। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। शुक्रवार को शव की पहचान हुई। मृतक शेख अफसार हबीबपुर थाना गाड़ी का प्राइवेट चालक था।
इससे पूर्व गुरुवार की रात घटनास्थल पर सिटी एएसपी पूरन कुमार झा भी पहुंच गए थे। प्रारंभिक पड़ताल में हत्या कहीं और कर शव को गौराचौकी में ठिकाने लगाने की बात सामने आई है। क्योंकि शव बरामदगी वाली जगह पर खून के वैसे स्पाट नहीं मिले हैं जो इस बात की पुष्टि करे कि गोली वहीं मारी गई है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस का अनुमान है कि मृतक की उम्र 22-24 के बीच होगी।
नई टी-शर्ट, जींस, जूता और मास्क पहने मृत युवक की पहचान के लिए इलाके के पंचायत प्रतिनिधियों की मदद ली जा रही है। शव का मुआयना कर पुलिस गले में गोली मारे जाने की पुष्टि की है। सिटी एएसपी पूरन कुमार झा ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या घटना कहीं और की गई प्रतीत होती है। शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। चंद घंटे में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
किसी वाहन से शव को फेंके जाने की आशंका पुलिस जांच में इस बात की संभावना जताई जा रही है कि हत्यारों ने कहीं और वारदात को अंजाम देने के बाद किसी वाहन से उसे गौराचौकी के समीप फेंक दिया होगा। सात-आठ बजे के बाद भागलपुर-कजरैली मार्ग अमूमन सूना हो जाता है। स्थानीय लोगों की आवाजाही के अलावा वाहनों की आवाजाही होती है। पुलिस इसके लिए बाइपास, हबीबपुर, मधुसूदनपुर, ललमटिया के अलावा बांका की अमरपुर पुलिस से संपर्क में है।
Author Details WE NEWS 24 एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और समर्पित हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो समाज, र
WE NEWS 24 एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और समर्पित हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो समाज, राजनीति, धर्म, शिक्षा, अपराध, ग्रामीण विकास और मानवाधिकार जैसे ज्वलंत मुद्दों पर बेबाक और तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करता है।
हमारा लक्ष्य केवल खबरें दिखाना नहीं, बल्कि उन सच्चाइयों को उजागर करना है जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया अक्सर अनदेखा कर देती है।
Post Bottom Ad
"क्या छत्तरपुर में विधायक और पार्षद ने किया भ्रष्टाचार?समाजसेवी संजीव कुमार ने खोला राज