Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    JDU से बगावत करने वाले 15 बागी नेताओं को पार्टी से बहार किया




    We News 24 Hindi »पटना/बिहार

    अमिताभ मिश्रा  की रिपोर्ट




     पटना::ANI  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जनता दल यूनाइटेड (JDU) से जुड़ी यह बड़ी खबर है। जेडीयू ने पार्टी से बगावत कर दूसरे दलों का दामन थामने वाले 15 नेताओं को बाहर का रास्‍ता दिखा दिया है। उन्‍हें पार्टी ने छह साल के लिए निष्‍कासित (Expelled) कर दिया है। विदित हो कि एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भी ऐसी ही कार्रवाई करते हुए अपने प्रदेश उपाध्‍यक्ष सहित नौ नेताओं को निष्‍कासित कर दिया था।






    जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष ने की बड़ी कार्रवाई

    जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने 15 नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी ने उन्हें छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। निष्‍कासित किए गए नेताओ में डुमरांव के विधायक ददन पहलवान  एवं पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा शामिल हैं। सभी पर पार्टी विरोधी गतिविधियों  में शामिल होने का आरोप है।



    ये भी पढ़े-सीतामढ़ी तीसरे चरण मतदान के लिए अधिसूचना जारी नामांकन शुरू, 20 तक नामांकन



    दल विरोधी गतिविधियों को ले इन्‍हें निकाला
    पार्टी से निकाले गए नेताओं में विधायक ददन यादव, पूर्व मंत्री रामेश्वर पासवान, भगवान सिंह कुशवाहा, डॉ. रणविजय सिंह, सुमित कुमार सिंह, कंचन कुमारी गुप्ता, प्रमोद सिंह चंद्रवंशी, अरुण कुमार (युवा जेडीयू), तजम्मूल खान, अमरेश चौधरी, शिव शंकर चौधरी, सिंधु पासवान, करतार सिंह यादव, राकेश रंजन, मुंगेरी पासवान शामिल हैं।



    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करेंला


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728