Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    बिहार बंगाल के बॉर्डर पर वाहन जांच के दौरान 3084 लीटर शराब बरामद ,चालक फरार

      



    We News 24 Hindi »पूर्णिया/बिहार 

    ललित भगत की  रिपोर्ट  


    पूर्णिया: बायसी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बिहार- बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्र दालकोला चेकपोस्ट के पास एनएच 31 पर वाहन जांच के दौरान 3084 लीटर शराब बरामद किया है। बायसी डीएसपी मनोज राम के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान में पुलिस टीम ने यह सफलता पाई। ट्रक में सड़ा -गला भूसा के नीचे छिपाकर शराब की खेप रखी हुई थी। इस दौरान ट्रक चालक और सह चालक को गिरफ्तार किया गया।

    ये भी पढ़े-चुनावी जनसभा से तेजस्वी बोले नवंबर को लालू प्रसाद की रिहाई और दस नवंबर को नीतीश सरकार की विदाई


    एसपी विशाल शर्मा ने बताया कि दालकोला चेकपोस्ट पर शराब तस्करों को दबोचने के लिए उत्पाद विभाग की टीम के साथ पुलिस टीम सघन वाहन जांच अभियान चला रही है। इस दौरान बंगाल की ओर से आ रही ट्रक को रोककर जांच किया गया। जांच के दौरान ट्रक में धान का सड़ा-गला भूसा से ढ़का विभिन्न ब्रांड का 3084 लीटर विदेशी शराब मिली।

    ये भी पढ़े-मुंबई नागपाड़ा इलाके के एक मॉल में लगी भीषण आग, 3500 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है


    ट्रक के चालक उत्तर प्रदेश निवासी ज्ञानू चक्रवर्ती और सह चालक जहांगीर को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए व्यक्ति ने बताया गया कि शराब की खेप सिल्लीगुड़ी के मटिगारा से मुन्ना नाम के व्यक्ति ने लोड करवाया था। उनके द्वारा बोला गया कि खेप वैशाली जिला ले जाना था। मामले में पुलिस ने उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर शराब तस्करी की छानबीन में जुट गई है।




    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करेंला

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728