Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    गोपालगंज में नाराज कोंग्रेसी नेताओ ने कोंग्रेस कार्यलय किया हंगामा जलाए राहुल गाँधी के पोस्टर






    We News 24 Hindi »गोपालगंज /बिहार

    दीपक गुप्ता  की रिपोर्ट



    गोपालगंज :विधानसभा सीट  महागठबंधन में कांग्रेस के पीला में जाने के बाद से ही सालों से पार्टी की सेवा कर रहे कोंग्रेसी  नेताओं में टिकट मिलने की आश जगी और इसके लिए  कुछ नेताओं को टिकट देने के लिए दिल्ली तलब भी किया गया |



     ये भी पढ़े-गोपालगंज कलेक्ट्रेट परिसर में महिला प्रत्याशी ने जमकर किया हंगामा



    पर  इसी दौरान  इस विधानसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री अब्दुल गफूर के पौत्र आशिफ गफूर को कांग्रेस का टिकट दे दिया गया। इस बात से  नाराज नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को शहर में  कांग्रेस के जिला कार्यालय में जमकर हंगामा और तोड़फोड़ किया। इस दौरान सोनिया गांधी तथा राहुल गांधी सहित कई नेताओं के पोस्टर को जला दिया।



     टिकट देने  के लिए दिल्ली बुलाए गए कांग्रेस अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह कुशवाहा ने इस दौरान प्रदेश नेतृत्व पर गोपालगंज विधानसभा सीट का टिकट बेचने का आरोप लगाया। कांग्रेस का जिला कार्यालय कई सालों से पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के शहर स्थित आवास में ही चल रहा है।


    ये भी पढ़े-दो बड़े उग्रवादी हमलों से दहल गया पाकिस्‍तान,पाकिस्‍तानी सेना के जवानों समेत कुल 21 लोगों की मौत

     


    कांग्रेस के नेता सुभाष सिंह कुशवाहा ने कहा कि उन्हें टिकट देने के लिए दिल्ली बुलाया गया। अंतिम समय तक टिकट मिलने का आश्वासन दिया गे। इसी बीच टिकट पूर्व मुख्यमंत्री अब्दुल गफूर के पौत्र आशिफ गफूर को दे दिया गया। 


    जिससे नाराज समर्थकों तथा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के जिला कार्यालय में तोड़फोड़ करते हुए सोनिया गांधी तथा राहुल गांधी का पोस्टर जलाकर अपना रोष व्यक्त किया। इस बीच कांग्रेसी नेता सुभाष सिंह कुशवाहा ने अपने पद तथा पार्टी से इस्तीफा दे दिया।





    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करेंला  

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728