सीतामढ़ी सीट पर 2015 की तुलना में BJP को कड़े मुकाबले का सामना करना पड़ सकता है,जाने जनता कि राय
We News 24 Hindi »सीतामढ़ी/बिहार
संजू गुप्ता के साथ दीपक कुमार की रिपोर्ट
सीतामढ़ी:बिहार विधान चुनाव में सभी राजनीतिक पार्टियां चुनावी अखाड़े में उतर चुकी है . 2015 की तरह इस बार NDA बनाम महागठबंधन में कड़ा मुकाबला है. बस कुछ घटक दल इधर से उधरचले गए हैं. इस वजह से इस बार के चुनावी समीकरण कुछ बदले नजर आ रहे है हैं. JDU, BJP और हम एनडीए के बैनर तले चुनाव लड़ रहे है.
ये भी पढ़े-1980 से माँ भवानी पूजा समिति करता आया है दुर्गा पूजा का आयोजन .इस बार प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने से लोगो में नाराजगी
जबकि रामविलास पासवान की पार्टी LJP इस बार NDA से अलग हो कर चुनाव लड़ रही है। दूसरी तरफ, RJD और कांग्रेस के अलावा अन्य छोटे दल महागठबंधन के साथ चनावी मैदान में हैं. इन सभी दलों के लिए सीतामढ़ी संसदीय क्षेत्र में आने वाली विधानसभा की 8 सीटें बेहद ही महत्वपूर्ण हैं. इन्हीं आठ में से सीतामढ़ी असेंबली सीट भी एक है. इसके तहत मुख्य रूप से जिले का शहरी इलाका आता है.
सीतामढ़ी विधानसभा सीट पर आमतौर पर भाजपा का दबदबा रहा है, लेकिन वर्ष 2015 के चुनाव में आरजेडी उम्मीदवार ने यहां से जीत हासिल की थी. वर्ष 2015 के चुनाव में जेडीयू, राजद, कांग्रेस समेत अन्य दलों ने महागठबंधन बनाया था. यह सीट महागठबंधन के प्रमुख घटक दल राजद के हिस्से में गई थी. राजनीतिक प्रेक्षकों का मानना है कि ऐसे में वोट न बंटने के कारण भाजपा उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि, इस बार सियासी समीकरण कुछ और हैं. भाजपा और जदयू एक साथ चुनाव लड़ रही हैं. ऐसे में NDA के प्रत्याशी डॉ मिथलेश कुमार को सीतामढ़ी सीट पर इस बार वर्ष 2015 की तुलना में कड़े मुकाबले का सामना करना पड़ सकता है.
पिछले चुनाव में RJD को मिली थी सफलता
वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में नवगठित महागठबंधन और एनडीए के बीच सीधा मुकाबला हुआ था. सीतामढ़ी की सीट आरजेडी के हिस्से में गई थी. पिछले चुनाव में इस सीट पर 2,59,355 पंजीकृत मतदाता थे. इनमें से 1,64,358 वोटर्स ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था. आरजेडी उम्मीदवार सुनील कुमार को 81,557 मत हासिल हुए थे, जबकि भाजपा के सुनील कुमार उर्फ पिंटू को 66,835 वोट मिले थे और वह दूसरे स्थान पर रहे थे. तीसरे स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी रहा था.
ये भी पढ़े-सॉफ्टवेयर के जरिए बनाई जा रही महिलाओं की न्यूड तस्वीरें, हाईकोर्ट ने मांगी मंत्रालय से जानकारी
वि न्यूज 24 इस बार सीतामढ़ी विधान सभा के अलग-अलग जगहों पर जाकर मतदाता की राय ले रही है की वो इस बार किसे विधायक की कुर्सी पर बैठना चाह रही है इसी क्रम में हमरी टीम ने शहर के प्रसिद्ध जानकी मंदिर के पास लोगो की राया लिया उर उनसे बात की तो सुने जनता की राय तो आगे देखिए वी न्यूज 24 न्यूज़ संवाददाता संजू गुप्ता के साथ दीपक कुमार के साथ स्थानीय लोगो से बात चित .
Whats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर क्लिक करें और पेज को लाइक करेंला

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद