दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अंसार गजवत उल हिंद आतंकी संगठन के चार संदिग्ध आतंकियों को आइटीओ रिंग रोड से गिरफ्तार किया है। यह अलकायदा का नया संगठन है। चारों जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं। इनकी योजना दिल्ली में आतंकी हमले को अंजाम देने की थी। हमले के लिए इन्होंने दिल्ली में हथियार व कारतूस जुटा लिए थे, लेकिन त्योहार से पूर्व सक्रिए स्पेशल सेल की टीम ने पुराना पुलिस मुख्यालय से कुछ दूरी पर चारों को दबोच आतंकी हमले की इनकी बड़ी योजना को विफल कर दिया। चारों को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है।
खुद संगठन से जुड़ने के बाद उसने अल्ताफ अहमद डार को संगठन से जोड़ा, जो उसकी दुकान में सेल्समैन का काम करता था। उसने अपने चचेरे भाई अकीब सफी को भी संगठन से जोड़ा जो जम्मू से कंप्यूटर साइंस में बीई कर रहा है। अल्ताफ अहमद डार ने मुश्ताक अहमद गनी को संगठन से जोड़ने का काम किया। वह श्रीनगर में टैक्सी चलाता है। उल हिंद के आकाओं के निर्देश पर चारों 27 सितंबर को दिल्ली आए थे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें
(
Atom
)
Post Top Ad
Author Details WE NEWS 24 एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और समर्पित हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो समाज, र
WE NEWS 24 एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और समर्पित हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो समाज, राजनीति, धर्म, शिक्षा, अपराध, ग्रामीण विकास और मानवाधिकार जैसे ज्वलंत मुद्दों पर बेबाक और तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करता है।
हमारा लक्ष्य केवल खबरें दिखाना नहीं, बल्कि उन सच्चाइयों को उजागर करना है जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया अक्सर अनदेखा कर देती है।
Post Bottom Ad


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद