गोपालगंज : इस नवरात्र में नहीं होगी पूजा पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित
We News 24 Hindi »गोपालगंजबिहार
अजित यादव की रिपोर्ट
अजित यादव की रिपोर्ट
गोपालगंज : इस नवरात्र में नहीं होगी पूजा पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित ।लोग सिर्फ मंदिरों में ही मां दुर्गा की पूजा अर्चना के सकेंगे । रविवार को शहर के आंबेडकर भवन में दुर्गा पूजा को लेकर जिलाधिकारी अरशद अजीज की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में कोरोना महामारी को लेकर सरकार के निर्देश पर सहमति जताते हुए पूजा पंडाल नहीं बनाने का फैसला लिया गया।
ये भी पढ़े-मधुबनी में भाभी से बनी प्रेमिका ने खतरनाक कदम उठाया ,प्रेमी देवर समेत 6 लोगो को पिलाया जहर
बैठक में जिलाधिकारी ने लोगों से सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए दुर्गा पूजा मनाने की अपील की। अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि नवरात्र में लोग धूमधाम से पूजा पंडाल का निर्माण कर पूजा पाठ करते हैं। लेकिन, कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए सरकार का सख्त निर्देश है कि इस बार पूजा पंडाल का निर्माण नहीं किया जाएगा। सभी लोग मंदिर व अपने घर में कलश स्थापना कर पूजा पाठ करेंगे। बैठक के दौरान सदर एसडीओ उपेंद्र पाल ने कहा कि कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए सरकार द्वारा जारी निर्देश का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
यह भी पढ़ें-सीतामढ़ी:चुनावी सरगर्मी के बीच अपराधियों ने सरेआम शिक्षक को गोली मारी
सभी पूजा समिति के सदस्यों को भी निर्देश दिया जा चुका है कि इस बार पूजा पंडाल का निर्माण नहीं होगा। बैठक के दौरान शांति समिति के सदस्यों ने भी अपना सुझाव जिला प्रशासन के समक्ष रखा। बैठक में सदर एसडीपीओ नरेश पासवान, नगर इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार, सदर बीडीओ पंकज कुमार शक्तिधर, थावे थानाध्यक्ष विशाल आनंद, मीरगंज थानाध्यक्ष शशि रंजन कुमार, सिधवलिया थानाध्यक्ष रंजीत पासवान व मांझा थानाध्यक्ष छोटन कुमार सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
Whats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर क्लिक करें और पेज को लाइक करेंला
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद